Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

“बिहार की राजनीति का ट्रेंड बदल दूंगा, बिना सेवा के सियासत अब नहीं चलेगी”

PATNA: जन अधिकारी पार्टी के सुप्रीमो पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है। पटना में जलजमाव से पीड़ित लोगों की लगातार सेवा में लगे पप्पू यादव ने कहा है कि मैं ट्विटर ट्रेंड तो नहीं जानता हूं, लेकिन राजनीति का ट्रेंड तो जरूर बदल दूंगा। पप्पू यादव ने कहा कि बिना सेवा के सियासत अब बिहार में नहीं होने दूंगा।

पप्पू यादव ने कहा कि जिसे राजनीतिक मुकाम चाहिए, उसे अब सेवक बनना होगा। जाति-धर्म के नाम पर नफरत फैला कर सियासत करने वालों को बिहार की राजनीति से श्रद्धांजलि देने का वक्त आ गया है। सिर्फ हवा में बात करने से अब काम नहीं चलेगा नेताओं को जमीन पर काम करना होगा।

बता दें कि जन अधिकार पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष पूर्व सांसद पप्‍पू यादव आज ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। ट्विटर इंडिया पर पप्‍पू यादव आज टॉप फाइव नंबर ट्रेंड कर रहे हैं, जहां लोगों ने पटना में बीते सप्‍ताह हुई भीषण बारिश के बाद जलजमाव के बाद उनके द्वारा चलाये गए राहत व बचाव कार्य की तस्‍वीरें शेयर कर रहे हैं और लिख रहे हैं – Bihar Wants Pappu Yadav ।

इसी बहाने कई यूजर बिहार के अन्‍य नेताओं को निशाने पर ले रहे हैं और लिख रहे हैं कि उन्‍हें पप्‍पू यादव से सीखना चाहिए, जो बिना किसी पद पर रहते पटना के लोगों को मुश्किल से निकाला। कई लोग उन्‍हें बिहार में महत्‍वपूर्ण पदों पर देखना चाहते हैं।

इसको लेकर पप्पू यादव ने कहा है कि मैं अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहा हूं। भविष्य में क्या होगा यह मुझे पता नहीं, लेकिन इतना पता है कि मैं अंतिम सांस तक पीड़ितों की सेवा करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे तो बस अपना सेवा धर्म निभाना है।बता दें कि पप्‍पू यादव बीते आठ दिनों से लगातार पटना में पीडित लोगों के बीच राहत कार्य चला रहे हैं और अब वे जलजमाव के बाद होने वाली बिमारियों से लोगों को बचाने के लिए मेडिकल कैंप भी लगा रहे हैं।

Related posts

High Limit Pokies Online

Bihar Now

सड़क के निर्माण के साथ उसके रखरखाव के लिए भी सरकार को जिम्मेवारी लेनी पड़ेगी : नीतीश कुमार

Bihar Now

पप्पू सहनी फेक इनकाउंटर मामले में सरकार को देना होगा जवाब: मुकेश सहनी 

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो