Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

Big Breaking : राबड़ी आवास में CBI की रेड, लालू यादव के 15 ठिकानों पर सीबीआई की रेड…

इस वक्त की बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां राबड़ी आवास में सीबीआई की छापेमारी जारी है…जानकारी के मुताबिक,  पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई की रेड चल रही है। सुबह से ही सीबीआई की टीम राबड़ी देवी के सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड पहुंचकर जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ सीबीआई की टीम में महिला और पुरूष दोनों शामिल हैं। इस टीम में लगभग 10 लोग शामिल हैं। सीबीआई की टीम राबड़ी आवास के मेन गेट पर पहुंची और घर की ओर घुस गई। फिलहाल ये छापेमारी जारी है। लालू यादव के 15 ठिकानों पर सीबीआई की रेड चल रही है। बता दें कि इस वक्त लालू यादव दिल्ली में मौजूद हैं। वहीं तेजस्वी यादव लंदन गए हुए हैं।

लालू प्रसाद यादव जब रेल मंत्री हुआ करते थे, उस वक्त का ये मामला है और इसी मामले में पूछताछ करने के लिए सीबीआई की टीम ने सुबह 10 सर्कुलर आवास पर पहुंची, जहां तमाम पुलिस पदाधिकारी, सुरक्षाकर्मी और तमाम लोग मौजूद है, लेकिन बाहर से स्पेशल पुलिस की ड्यूटी में वह बाहर खड़ी है जिसे तमाम से सुरक्षाकर्मी है। किसी भी सुरक्षाकर्मी को अंदर बाहर जाने की इजाजत नहीं है। वकील भी राबड़ी आवास पहुंच चुके हैं।..

­

Related posts

बेगूसराय में जनेऊ के दौरान हर्ष फायरिंग, 3 बच्चे घायल… एक की हालत गंभीर…

Bihar Now

Best Sic Bo Online Progressive Jackpot

Bihar Now

चाणक्य आईएएस एकेडमी ने “प्रतिभा पहचान कार्यक्रम” 2023 के तहत कक्षा 12वीं परीक्षा के टॉपर्स को किया सम्मानित …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो