Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बिहार में बेखौफ अपराधी !… मुखिया के बेटे को जान से मारने की मिली धमकी, 50 लाख रुपये मांगी रंगदारी ….

शिवहर : बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक क्राइम की घटनाओँ को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला शिवहर का है जहां अपराधियों ने मुखिया के बेटे से 50 लाख रुपये बतौर रंगदारी मांगी है..

रंगदारी की रकम नहीं देने पर अपहरण कर हत्या करने तक की धमकी दी गयी है। जान से मारने की धमकी मिलने के बाद मुखिया और पूरा परिवार काफी दहशत में है। मुखिया ने जिले के एसपी को आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है। पिपराही के मेसोढ़ा मुखिया तेजनारायण साह के बेटे से बदमाशों ने रंगदारी की मांग की है…

जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। धमकी देने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वही मुखिया तेजनारायण साह और उनका परिवार बेटे को धमकी मिलने से काफी दहशत में हैं और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं…

Related posts

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस से बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व कोषाध्यक्ष ने की मुलाकात …

Bihar Now

BJP के खिलाफ जेडीयू का पोल खोल अभियान, केंद्र सरकार की नाकामियों को उजागर करने सड़क पर उतरे जेडीयू कार्यकर्ता…

Bihar Now

Big Breaking : कोरोना को लेकर सरकार का बड़ा फैसला.. रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू सहित लगी कई पाबंदियां…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो