Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में बस हादसा, 25 की जलकर मौत… 8 लोगों ने खिड़की तोड़कर जान बचाई…

बड़ी व दर्दनाक खबर महाराष्ट्र के बुलढाणा से सामने आ रही है जहां भीषण सड़क हादसे में 25 लोगों की जलकर मौत हो गई है.. महाराष्ट्र के बुलढाणा में शुक्रवार देर रात एक बस हादसा हो गया। यवतमाल से पुणे जा रही बस खंभे से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई, जिससे उसमें आग लग गई। बस में 33 लोग सवार थे, जिसमें 25 की जलने से मौके पर मौत हो गई।

आठ लोगों ने बस की खिड़की का शीशा तोड़कर जान बचाई। हादसा बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा के पास पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर हुआ। बुलढाणा एसपी सुनील कड़ासेन ने बताया, हादसे में बस का ड्राइवर बच गया है। उसने बताया कि टायर फटने के बाद बस पलटी, • जिससे बस में आग लग गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ड्राइवर ने बस पर संतुलन खो दिया था। बस पहले एक लोहे के खंभे से टकराई। फिरड के बीच बने कंक्रीट के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस बायीं तरफ पलटी, जिससे बस का दरवाजा नीचे आ गया। ऐसे में लोगों के पास बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं था । पुलिस ने बस से 25 शवों को निकाला है। बुरी तरह जलने से शवों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है….

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि पलटने से बस का डीजल टैंक फट गया। इससे डीजल सड़क पर फैल गया। इससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ लोगों को छोड़ सभी जल गए…

Related posts

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हजारों लीटर अर्ध निर्मित शराब को किया नष्ट…

Bihar Now

इंटरमीडिएट नामांकन के दौरान GD कॉलेज बेगूसराय में सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम उड़ी धज्जियां,आखिर जिम्मेदार कौन??

Bihar Now

Achieve Australia Casino

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो