Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में जल्द होगा बड़ा सियासी खेला !… पहले कांग्रेस में होगी बड़ी टूट, फिर जेडीयू में होगा दो फाड़… उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा दावा …

महाराष्ट्र में शरद पवार की पार्टी NCP में टूट के बाद अब बिहार में सियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। बीजेपी और चिराग पासवान के बाद अब राष्ट्रीय लोक जनता दल के सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने बड़ा दावा किया है।

राष्ट्रीय लोक जनता दल के सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने दावा करते हुए कहा है कि कांग्रेस में भी एक बड़ी टूट होने वाली है। कांग्रेस का एक बड़ा धड़ा एनडीए में शामिल होने को तैयार बैठा है। कांग्रेस पार्टी में काफी नाराजगी है। जेडीयू के लोग सिर्फ नीतीश कुमार का नेतृत्व देखकर कुछ बोल नहीं पा रहे हैं लेकिन दोनों दलों के नेता एनडीए के संपर्क में हैं । उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि वक्त आने पर सभी लोग एनडीए में शामिल हो जाएंगे..

उपेन्द्र कुशवाहा ने ये भी कहा कि कहीं जेडीयू पहले ही बिहार कांग्रेस में खेला न हो जाए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ये सही जानकारी है और जल्द ही बिहार की सियासत में ये बड़ा ‘खेला’ होने वाला है।

Related posts

69th BPSC PT परीक्षा में सामान्य श्रेणी के लिए 90 से 92 के बीच सफलता मिलने की संभावना : डॉ कृष्णा सिंह

Bihar Now

कश्मीर से बाहर दहशत में कश्मीरी, यवतमाल में चार छात्र की पिटाई, शिवसेना बोली- कार्रवाई करेंगे

Bihar Now

बिहार : बिहार पहुंचते ही ‘डाना’ ने दिखाया अपना रौद्र रूप, पटना में आंधी बारिश से कई एकड़ धान की फसल बर्बाद

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो