Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से झटका, कांग्रेस बोली- सुप्रीम कोर्ट जाएंगे… पटना में धरना पर बैठे कांग्रेसी नेता..

मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है. गुजरात हाईकोर्ट का कहना है कि ट्रायल कोर्ट का दोषी ठहराने का आदेश उचित है

, उक्त आदेश में हस्तक्षेप करने की कोई जरूरत नहीं है, इसलिए आवेदन खारिज किया जाता है. कोर्ट ने आगे कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ कम से कम 10 आपराधिक मामले लंबित हैं.

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद राहुल गांधी अब 2024 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे और न ही संसद सदस्य (सांसद) के रूप में अपनी स्थिति के निलंबन को रद्द करने की मांग नहीं कर पाएंगे. वह हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील कर सकते हैं. राहुल की लोकसभा सदस्यता पहले ही जा चुकी है.

राहुल गांधी की याचिका पर हाईकोर्ट ने पहले सुनवाई करते हुए कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि वह ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अंतिम आदेश पारित करेंगे ..

वहीं गुजरात हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ पटना में कांग्रेसी नेता धरना पर बैठ गए हैं.. पटना के इनकम टैक्स गोलबंर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधानमंडल दल के नेता शकील अहमद खान सहित तमाम कांग्रेसी नेता धरना पर बैठ गए हैं..

Related posts

CAA को लेकर देश में कुछ लोग डर पैदा करने की कर रहे कोशिश – गिरिराज सिंह

Bihar Now

पटना में पहली बार ‘द मोदी कॉन्क्लेव’ का आयोजन, सम्राट चौधरी समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद

Bihar Now

प्रशांत किशोर की नेतागिरी या गुंडागर्दी ?… लाठीचार्ज के बाद आधी रात को बीपीएससी अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे “PK” , अभ्यर्थियों को धमकी के साथ साथ दी गई भद्दी-भद्दी गालियां …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो