Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

प्रशांत किशोर की नेतागिरी या गुंडागर्दी ?… लाठीचार्ज के बाद आधी रात को बीपीएससी अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे “PK” , अभ्यर्थियों को धमकी के साथ साथ दी गई भद्दी-भद्दी गालियां …

पटना में रविवार देर शाम जेपी गोलंबर पर प्रदर्शन कर रहे बीपीएससी अभ्यर्थियों पर बर्बरता पूर्वक प्रशासन ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हो गए … लाठीचार्ज के बाद पुलिस ने प्रशांत किशोर सहित कई लोगों पर एफआईआर दर्ज कर लिया है … प्रशांत किशोर पर बीपीएससी अभ्यर्थियों को उकसा कर बिना‌ अनुमति के प्रदर्शन करवाने का आरोप प्रशासन ने लगाया है…

गांधी मैदान में बीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के दौरान रविवार दिन से ही साथ दे रहे प्रशांत किशोर शाम होते-होते धरना स्थल से निकल गए, जिसके बाद पुलिस ने अभ्यर्थियों पर जमकर लाठियां बरसाई … लेकिन प्रशांत किशोर सहित उनके जन सुराज के कोई साथी इस मौके पर अभ्यर्थियों का साथ नहीं दिए…

इसके बाद प्रशांत किशोर अपने कुछ साथियों के आधी रात को गर्दनीबाग धरना स्थल पर बीपीएससी अभ्यर्थियों के बीच पहुंचे, जहां अभ्यर्थियों ने इनका विरोध किया  .. विरोध के सुर सुनते ही प्रशांत किशोर सहित उनके टीम के सदस्य तिलमिला उठे…

इसके बाद धरना पर बैठे बीपीएससी अभ्यर्थियों को प्रशांत किशोर ने धमकी भरे लहजे में अभ्यर्थी से नाम पूछते हुए कहा चुप रहो, ज्यादा काबिल व स्मार्ट नहीं बनो, अभी ही हम से कंबल मांग रहे थे और अभी ही इसी तरीके से बोल रहै हो…

इसके बाद अभ्यर्थियों ने प्रशांत किशोर के इस लहजे का विरोध किया , तो प्रशांत किशोर के साथियों ने बीपीएससी अभ्यर्थियों के तू-तू-मैं-मैं करते हुए धमकी भरे लहजे में टांग कर लें जाने की बातें कसने लगे ..इतना ही नहीं प्रशांत किशोर के साथियों ने बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ वीडियो में अपशब्द व गाली गलौच करते नजर आ रहे हैं  ..

बिहार नाउ के पास तमाम वो वीडियो मौजूद है, लेकिन पूरी वीडियो को प्रसारित नहीं किया जा सकता है … बिहार नाउ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है …

लेकिन सबसे बड़ा सवाल कि

1. बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ प्रशांत किशोर और उनके साथियों की ये सलूक क्यों?…

2. पीके के साथियों की अभ्यर्थियों के साथ ये भाषा क्या दर्शाती है ?…

3. बीपीएससी अभ्यर्थियों को गांधी मैदान में बिना अनुमति के धरना देने के लिए पीके ने क्यों दिया साथ ?…

4. बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के दौरान प्रशांत किशोर और उनके साथी कहां फरार हो गए ?…

5. लाठीचार्ज के बाद गर्दनीबाग धरना स्थल पर आधी रात को अभ्यर्थियों के बीच पहुंचकर क्या मैसेज देना चाह रहे थे प्रशांत किशोर ?….

ब्यूरो रिपोर्ट, पटना

 

 

Related posts

San Miguel Australian Casino

Bihar Now

Exclusive : कोर्ट से जेल ले जाने के दौरान एक कैदी फरार, हाथों में हथकड़ी लिए खड़ी की खड़ी रह गई पुलिस !

Bihar Now

सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई… 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो