Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

गया में वार्ड पार्षद लाछो देवी स्मैक के साथ गिरफ्तार, पटना से पहुंची थी NCB की टीम…

गया: नगर निगम के वार्ड संख्या तीन की वार्ड पार्षद सह गया जिला कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष लाछो देवी को 25 पुड़िया स्मैक के साथ पटना नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और गया पुलिस की संयुक्त छापेमारी में शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार  किया गया है.

वार्ड पार्षद लाछो देवी के साथ-साथ उसके भाई कृष्णा प्रसाद की भी गिरफ्तारी हुई है. डेल्हा थाना क्षेत्र के मंदराज बिगहा स्थित आवास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं, इनके निशानदेही पर जिले के कई स्थानों पर भी छापेमारी की गई है. छापेमारी के दौरान उसके घर से 25 पुड़िया स्मैक और 100 एमएल विदेशी शराब की भी बरामदगी हुई है.

एसएसपी आशीष भारती ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की देर रात पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की विशेष टीम के द्वारा छापेमारी की गई है. इस संबंध में डेल्हा थाना में एनडीपीएस एक्ट, मद्द निषेध और उत्पाद संशोधित अधिनियम के तहत 189/23 प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Related posts

होली के दिन बिहार में एनकाउंटर !… ASI की हत्या के आरोपी को पुलिस ने पैर में मारी गोली…

Bihar Now

“नीतीश सरकार का राक्षस राज” !… NMCH अस्पताल में शव की “आंख” हो गई गायब… चूहे ने खाई शव की आंखें – अस्पताल प्रशासन…

Bihar Now

नीतीश कुमार की जेडीयू के मुस्लिम नेताओं संग बैठक, जातीय गणना के बाद आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो