Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

होली के दिन बिहार में एनकाउंटर !… ASI की हत्या के आरोपी को पुलिस ने पैर में मारी गोली…

मुंगेर: बिहार के मुंगेर में मुठभेड़ हुई है. पुलिस ने एएसआई संतोष कुमार सिंह की हत्या के आरोपी को उस समय गोली मार दी, जब वे पुलिस वाहन पटलने के बाद भागने लगे थे. एक आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष चंदन कुमार, अपर थानाध्यक्ष श्रीराम और दारोगा सैफ अली भी घायल हुए हैं.

एएसआई के हत्यारे का एनकाउंटर: असल में मुंगेर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था. जिसके बाद आज विशेष टीम ने छापेमारी के दौरान 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया था. पुलिस की विशेष टीम एएसआई के अन्य हत्यारों को पकड़ने के लिए निकली थी. रास्ते में पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसके बाद अपराधी गुड्डू यादव ने पुलिस की राइफल छीन ली और गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है.

इस बारे में जानकारी देते हुए मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि एएसआई संतोष सिंह हत्याकांड में रात से ही पुलिस की छापेमारी चल रही थी. जिसमें 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.

उनकी निशानदेही पर अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम जा रही थी, तभी रास्ते में पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए. वहीं, मौके का फायदा उठाते हुए एक आरोपी गुड्डू यादव ने पुलिसकर्मी की राइफल छीन ली और पुलिस टीम पर गोली चला दी. आत्मरक्षा में पुलिस को भी गोली चलाना पड़ा है.

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर अन्य आरोपी जो फरार हैं, उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एक टीम रवाना हुई थी. पुलिस वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हो गए. मौके का फायदा उठाते हुए एक आरोपी गुड्डू यादव ने पुलिसकर्मी की राइफल छीन ली और पुलिस टीम पर गोली चला दी. इस दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ अपराधी के पैर पर फायरिंग की गई.”

आपको बताएं कि शुक्रवार रात को डायल 112 पर सूचना मिली थी कि नंदलालपुर गांव में एक परिवार शराब पीकर हंगामा कर रहा है. जब एएसआई संतोष कुमार सिंह अपने टीम के साथ वहां पहुंचे तो आरोपी परिवार ने उन पर हमला कर दिया. उनके सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया. जिस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. बाद में इलाद के दौरान पटना के एक अस्पताल में मौत हो गई. उनके पार्थिव शरीर को पटना से (मुंगेर) लाया गया है.

Related posts

अभी-अभी वैशाली में सरेशाम बीच शहर में अंधाधुंध फायरिंग, दहशत में लोग…

Bihar Now

सांसदों के निलंबन के खिलाफ पटना में प्रदर्शन, सड़क पर उतरीं महागठबंधन की सभी पार्टियां, लोकतंत्र की हत्या का लगाया आरोप…

Bihar Now

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, समस्तीपुर में आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को पिलाया एक्सपायरी दवा, 8 बच्चे गंभीर रुप से बीमार..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो