Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

होली के दिन बिहार में ASI की हत्या, विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला… शराबंदी वाले बिहार में शराबियों ने ली ASI की जान, जिम्मेवार कौन ?…

मुंगेर: बिहार के मुंगेर में पुलिस पर हमला हुआ है. इस घटना में घायल एएसआई की इलाज के दौरान मौत हो गई. डायल 112 पर मिली शिकायत के बाद पुलिस विवाद सुलझाने के लिए नंदलालपुरा गांव गई थी. जहां शराबी परिवार ने उनके सिर पर धारदार हथियार से कई बार वार किया गया. जिस वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

कैमूर के रहने वाले थे मृतक एएसआई: एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि एएसआई की पटना के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई. वहीं, इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. मृतक एएसआई संतोष कुमार सिंह कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव के रहने वाले थे. वह डायल 112 में जमादार (एएसआई) के पद पर कार्यरत थे.

असल में शुक्रवार रात मुफस्सिल थाना अंतर्गत नंदलाल पुरा गांव से डायल 112 पर सूचना मिली थी कि रणवीर कुमार का परिवार शराब पीकर हंगामा कर रहा है. जिसके बाद डायल 112 में कार्यरत एएसआई संतोष कुमार सिंह घटना के सत्यापन के लिए अपनी टीम के साथ मौके पर गए. जहां आरोपी के परिवार ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया.

सिर पर किया धारदार हथियार से हमला: आरोपी परिवार ने धारदार हथियार से एएसआई संतोष कुमार के सिर पर कई बार हमले किए. जिस वजह से उनके सिर में गंभीर चोंटें आई हैं. जिसके बाद इलाज के लिए उनको मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. वहीं, घटना के बाद आरोपी रणवीर और उसके परिवार के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए.

“मुफस्सिल थाना अंतर्गत नंदलाल पुर गांव से डायल 112 पर सूचना मिली थी कि रणवीर कुमार का परिवार शराब पीकर हंगामा कर रहा है. जिसके बाद डायल 112 में कार्यरत एएसआई संतोष कुमार सिंह घटना के सत्यापन के लिए अपनी टीम के साथ मौके पर गए. जहां आरोपी के परिवार ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस घटना में एएसआई के सिर में गंभीर चोंटें आई थीं

इसी हफ्ते अररिया में भी दारोगा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी. अपराधी को गिरफ्तार करने गए एएसआई राजीव रंजन मल्ल पर बदमाशों ने हमला कर दिया था. झड़प में वह चोट लगने के कारण जमीन पर गिर पड़े थे. बाद में उनकी मौत हो गई थी. मृतक एएसआई मुंगेर के नयानगर थाना क्षेत्र के जानकीनगर के रहने वाले थे, वह अररिया के फलकाहा थाने में कार्यरत थे.

Related posts

Big Breaking : चुनावी माहौल के बीच युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी..

Bihar Now

संदिग्ध अवस्था में अपने ही घर में मिला युवक का शव

Bihar Now

आरा: यूनिवर्सिटी में सीनेट बैठक का विरोध, पुलिस ने छात्रों पर दौड़ा-दौड़ा कर बरसाईं लाठियां…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो