Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

होली और जुम्मे पर सियासी दंगल !… मेयर अंजुम आरा के बयान पर‌ BJP विधायक का पलटवार, कहा – हिन्दुस्तान में हिन्दू सर्वोपरि, जुम्मा साल में 52 बार लेकिन होली एक बार …

दरभंगा: इस साल होली रमजान के जुम्मे के दिन ही है। दोनों त्योहारों के एक साथ होने से कई तरह की बयानबाजी सामने आ रही है। अब नया बयान दरभंगा जिले की मेयर का है। दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने दरभंगा शहर के वासियों से अपील की है और कहा है कि साढ़े बारह बजे से दो बजे तक होली को रोका जाय क्योंकि जुम्मा का टाइम आगे नहीं जा सकता है इसी लिए होली के लिए दो घंटे का ब्रेक होना चाहिए। मेयर ने आग्रह किया कि दो घंटे तक मस्जिद और नमाज पढ़ने की जगहों से होली खेलने वाले दूरी बना कर रखें।

मेयर अंजुम आरा के बयान पर पलटवार करते हुए दरभंगा केवटी के विधायक मुरारी मोहन झा ने कहा है कि ये हिन्दुस्तान है, यहां हिन्दू सर्वोपरि है ….होली साल में एक बार आता है और जुम्मा साल में 52 बार.. इसलिए ये अंजुम आरा के मानसिकता को दर्शाता है …ऐसे बयानों का हम प्रतिरोध करते हैं …

बता दें कि अंजुम आरा ने कहा कि होली और रमजान कई बार पहले भी एक साथ हो चुका है और जिले में दोनों ही त्योहार शांति से सम्पन्न हो चुका है। मेयर ने जिला प्रशासन के द्वारा शांति समिति की बैठक की और उसके बाद ये बयान दिया है।

किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए मस्जिदों में जुमा की नमाज़ का वक्त बदला जा रहा है। इसी कड़ी में झांसी की जामा मस्जिद के इमाम ने एक पत्र जारी कर नमाज वक्त बदलने की घोषणा की है।
यूपी के मिर्जापुर में भी जुम्मे के नमाज का समय एक घंटे आगे बढ़ा दिया गया है, जिसे अब दो बजे किया गया है। वहीं संभल सीओ अनुज चौधरी के बयान के बाद से बवाल मचा हुआ है।

Related posts

भीड़तंत्र का ये कैसा इंसाफ ?…बाइक चोरी के आरोप में एक युवक की जमकर पिटाई..

Bihar Now

अवैध संबंध के आरोप में पति ने पत्नी को सर मुंडा पूरे गाँव में घुमाया, SSP ने दिया कार्रवाई का आदेश..

Bihar Now

अनुपूरक परीक्षा के बदले औसत के आधार पर मैट्रिक का परीक्षा फल निकाले सरकार – पूर्व JDU MLC……

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो