Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

तेजस्वी को सीएम बनाने के लिए नीतीश के साथ आए लालू, कुशवाहा ने बताया महागठबंधन में घमासान की असली वजह

शमोतिहारी : महागठबंधन में जेडीयू और आरजेडी के बीच छिड़े घमासान ने बिहार के राजनीतिक तापमान को बढ़ा दिया है। इस सियासी घमासान को लेकर तरह तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू और आरजेडी के बीच चल रहे महासंग्राम का असली कारण बता दिया है…

दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा राजेंद्र नगर भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए मोतिहारी पहुंचे थे। कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने बिहार का ताजा राजनीतिक हालात पर अपने विचार रखे और यह भी बताया कि वे नीतीश कुमार से क्यों अलग हो गए थे।

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद नीतीश कुमार को सहूलियत देने के लिए नहीं बल्कि अपने बेटे को सीएम बनाने के लिए साथ आए हैं। तेजस्वी के सीएम बनने में हो रही देरी से आरजेडी की बेचैनी बढ़ती जा रही है। यही कारण है कि आरजेडी के लोग खुलकर नीतीश के खिलाफ बोल रहे हैं…

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार हमसे लालटेन छाप जिंदाबाद और राजद जिंदाबाद कहवाना चाहते थे, जो मुझे मंजूर नहीं था। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार लालू की लालटेन सिर पर लेकर घूम सकते हैं, वे नहीं। नीतीश कुमार आरजेडी को खत्म करने का विजन लेकर बिहार की सियासत में उतरे थे लेकिन आज उसी के सामने नतमस्तक हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के फैसलों के कारण जेडीयू बर्बाद हो रही है। आरजेडी के साथ आकर नीतीश ने प्रधानमंत्री बनने का अवसर पूरी तरह से खो दिया है। वहीं गठबंधन को लेकर कुशवाहा ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव से पहले गठबंधन में जा सकती है लेकिन फिलहाल यह तय नहीं है कि किसके साथ जाएगी।

Related posts

झारखंड में लगा पूर्ण लॉकडाउन, 22 से 29 अप्रैल तक रहेगा लागू..

Bihar Now

RJD में लालू के बराबर हुआ तेजस्वी का कद, पार्टी के नाम, सिंबल और कार्यक्रम के लिए हुए अधिकृत …

Bihar Now

दरभंगा पहुंचे नागरिक उड्डयन मंत्री ने की बड़ी घोषणा…कहा – छठ से पहले चालू हो जाएगा दरभंगा एयरपोर्ट…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो