Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहार

दिल्ली खेल पत्रकार संघ के अध्यक्ष बने अभिषेक त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष चुने गए रोशन झा…

नई दिल्ली: दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी को दिल्ली खेल पत्रकार संघ (डीएसजेए) का अध्यक्ष चुना गया है। अभी डीएसजेए का संचालन राजेंद्र सजवान, विपिन बहुगुणा और राजेश राय की ट्रस्टी के द्वारा किया जा रहा था। इन तीनों ने डीएसजेए के अन्य सदस्यों के साथ प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में इसी महीने छह जुलाई और फिर 10 जुलाई को बैठक कर आपसी सहमति से नए पदाधिकारियों का चयन किया।

नए पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन साल का होगा।
आपसी सहमति से हुए इस चुनाव में अभिषेक को अध्यक्ष, अमर उजाला के हेमंत रस्तोगी एवं नया इंडिया के विनय यादव को उपाध्यक्ष, टाइम्स ऑफ इंडिया के सबी हुसैन को महासचिव, हिंदुस्तान टाइम्स के शांतनु श्रीवास्तव को संयुक्त सचिव, नवभारत टाइम्स के रौशन झा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

न्यूज एजेंसी एएनआई के विपुल काश्यप एवं स्वतंत्र खेल पकत्रकार जयंत कुमार सिंह को कार्यकारी समिति सदस्य के तौर पर चुना गया।

Related posts

Breaking : RJD समर्थकों का आगजनी कर रोड जाम, राजद प्रत्याशियों के हार के बाद आक्रोशित…

Bihar Now

मिट्टी की सेहत बचाने के लिए शुरू हुआ ‘खेत बचाओ अभियान’, 30 जून तक चलेगा …कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने किया शुभारंभ…

Bihar Now

कोरोना की वजह से बंद हो रहे निजी स्कूल के संचालकों ने आंदोलन करने की दी धमकी, सरकार को नीति स्पष्ट करने की मांग…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो