Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मौत पर सियासी संग्राम !… लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल, काला पट्टी बांधकर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन…

बिहार में सियासी संग्राम के बीच लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल जारी है… विधानसभा में बीजेपी विधायक काला पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.. हत्यारा नीतीश इस्तीफा दो, हत्यारी सरकार इस्तीफा दो‌ का पोस्टर हाथों में लिए बीजेपी विधायकों का प्रदर्शन हो रहा है…हाथों में पोस्टर लिए नीतीश-तेजस्वी की इस्तीफे की मांग बीजेपी कर रही है…

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा, विधायक संजय सरावगी, जनक सिंह सहित तमाम विधायकों ने विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया है…

गुरुवार को बीजेपी के विधानसभा मार्च के दौरान लाठीचार्ज से कई कार्यकता घायल हो गए, जबकि एक कार्यकर्ता जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई.. हालांकि पटना जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि विजय कुमार सिंह की मौत लाठीचार्ज से नहीं हुई है..

प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुई लाठीचार्ज को लेकर बीजेपी का विधानसभा में काला पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन जारी है.. इसके बाद बीजेपी राजभवन भी मार्च करेगी…

 

Related posts

केंद्रीय मंत्री के काफिले में धक्का मार एंबुलेंस,देखिए LIVE…

Bihar Now

Breaking : जेडीयू विधायकों के बाद अब सांसदों से वन-टू-वन करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

Bihar Now

बिहार में बस में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पटना से बेतिया जा रही बस में लड़की से दुष्कर्म … ड्राइवर सहित दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी ! ..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो