Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बिहार में बस में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पटना से बेतिया जा रही बस में लड़की से दुष्कर्म … ड्राइवर सहित दो गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी ! ..

बेतिया में एक लड़की के साथ गैंगरेप से सनसनी मच गई है।मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब नाबालिग बच्ची को बस से अर्धबेहोशी की हालत में बरामद किया गया।

बच्ची ने पुलिस को दिए गए अपने बयान में आरोप लगा है कि वह पटना जाने के लिए बस में चढ़ी थी लेकिन बस के चालक खलासी और एक अन्य व्यक्ति ने कोल्डड्रिंक में नशा की गोली खिलाकर बेहोश कर दिया और उन दरिंदो के द्वरा नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया।

वही पीड़ित लड़की के बयान पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बस को जब्त कर लिया और बस के चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया।जिससे पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है

वहीं लड़की को पुलिस के अभिरक्षा में रखा गया है और उसका मेडिकल जांच भी कराया जा रहा है।लड़की बेतिया बस स्टैंड में पटना जाने वाली एक बस से बरामद की गई है और बताया जा रहा है कि वह पटना जाने के लिए रात को बस में चढ़ी थी लेकिन बस के चालक खलासी ने मिलकर गैंगरेप किया और बस में बन्द कर फरार हो गए।

लड़की को बस से स्थानिए लोगों ने मंगलवार के देर शाम को बरामद किया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।जिसके बाद नगर थाना और महिला थाना की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हालांकि इस बारे में कोई भी पुलिस पदाधिकारी कुछ बताने से परहेज कर रहे है लेकिन सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय ने ऑफ द रिकॉर्ड बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सही प्रतीत हो रहा है लेकिन बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट और आरोपियों से पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
फ़िलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Related posts

Big Breaking : दरभंगा पेट्रोल कांड का मुख्य आरोपी शिव कुमार झा गिरफ्तार, नेपाल के पास से हुई गिरफ्तारी…

Bihar Now

मोतिहारी में बड़ा हादसा, खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लगने ब्लास्ट, 7 लोग झुलसे…

Bihar Now

बेगूसराय – कार्य में लापरवाही के आरोप में नगर थानाध्यक्ष व रतनपुर ओपी अध्यक्ष लाइन क्लोज, नए थानाध्यक्ष की प्रतिनियुक्त…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो