Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नार्थ बिहार का उभरता हुआ सबसे बड़ा टाउनशिप “Veena Vatika” लगभग बनकर तैयार, जल्द ग्राहकों को सौंपने की तैयारी…

दरभंगा। उत्तर बिहार के सबसे बड़े और पहले निर्माणाधीन टाउनशिप वीणा वाटिका में के के टी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के 19वॉ स्थापना दिवस सह विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारी संख्या मे टाउनशिप में अपना घर बुक करा चुके सैकड़ों लोग, अतिथि एवम अन्य गण्यमान्य लोगो ने आकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की एवं देश की प्रसिद्ध लोक गायिका डिंपल ने अपनी प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लोगों का समां बांधा ।

वीणा वाटिका बनाने वाली निर्माण क्षेत्र की अग्रणी कंपनी के के टी कंस्ट्रक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन कृष्णकांत ठाकुर ने आगंतुकों का भव्य स्वागत किया। वहीं मिडिया से बात करते हुए बताया की वीणा वाटिका के निर्माण में सुरक्षा, सुविधा और सुंदरता तीनों क्षेत्र को प्राथमिकता दी गयी है। और समय से पहलें ग्राहकों को सौंप दिया जायेंगा

कंपनी के डायरेक्टर सुमन कुमार ठाकुर ने बताया कि वीणा वाटिका के प्रांगण में ही एक अत्याधुनिक मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण की भी योजना है। जिसमे होटल, रेस्टोरेंट, यूटिलिटी शॉपस जैसी अनेकों सुविधाएं होंगी। दरभंगा दिल्ली मोड़ एन एच् 27 के ठीक बगल में हवाई अड्डे व् बस स्टैंड के बिल्कुल नजदीक निर्माणाधीन इस टाउनशिप के ठीक बगल में शहर के कई बड़े स्कूल, कॉलेज, तकनीकी संस्थान रहने से अभी तक 80% से अधिक फ्लैट बुक हो चुकी हैं।

वीणा वाटिका बनकर भी समय से पहलें तैयार हो चुका हैं हम लोग ग्राहकों को 2025 के दिसंबर से सौंपने का सिलसिला शुरू कर देंगे लोगों का इतना स्नेह से अभिभूत हूँ और ग्राहकों के प्यार को देखते हुयें हम लोग जल्द एक नये प्रोजेक्ट की भी शुरुआत करेंगे जिसकी घोषणा जल्द की जायेंगी।

वहीं डायरेक्टर अभिषेक पुष्प ने बताया की इस तरह के प्रोजेक्ट आने से मिथिला हमने यहाँ के लोगों का भरोसा ही कमाया हैं इस क्षेत्र में कई रियल स्टेट के लोग निर्माण काम कर रहें हैं लेकिन हमारे क्वालिटी के आगे ना ही कोई टिक रहें हैं और नहीं ही कोई कह पाते हैं जो हम इससे बेहतर कर पायेंगे हमारा काम बोलता हैं।

ज्ञात हो कि इस परिसर में 500 से अधिक दो बीएचके और तीन बीएचके फ्लैट बनाने की योजना पर काम तेजी से चल रहा है। वहीं यह टाउनशिप पूरी तरह भूकम्परोधी, बाढ़ की समस्या से मुक्त व् पर्यावरण के अनुकूल होगा। इस टाउनशिप को रेरा, एयर फोर्स, फायर एनवायरनमेंट से मान्यता मिल चुकी है।

Related posts

महामहिम से कुलपतियों की नियुक्ति तुरंत करने की मांग – प्रो.विनोद चौधरी..

Bihar Now

बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, मुख्यमंत्री के काफी करीबी रहे दिनेश राय बनाए गए पश्चिम चंपारण के DM …

Bihar Now

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो