Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटॉप न्यूज़बिहारराजनीतिराष्ट्रीय

महामहिम से कुलपतियों की नियुक्ति तुरंत करने की मांग – प्रो.विनोद चौधरी..

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय सिंडिकेट के सदस्य एवं पूर्व विधान पार्षद प्रोफेसर विनोद कुमार चौधरी ने महामहिम को पत्र भेजकर एवं ईमेल से स्थाई कुलपति नियुक्त करने की मांग की हैl उन्होंने कहा है कि प्रभारी कुलपति के कारण विश्वविद्यालय के अधिकांश कार्य थप हैl प्रोफ़ेसर चौधरी ने कहां है कि सभी संवर्ग के लोग धरना अनशन पर बैठते हैं उनसे समझौता भी होता है लेकिन उसका अनुपालन नहीं हो पाता

उन्होंने कहा है कि विश्व विद्यालय की कार्य संस्कृति का हाल यह है कि नवंबर माह से सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों के पेंशन का निर्धारण तक नहीं हो पा रहा है इनकी संचिका कुलसचिव वित्त पदाधिकारी एवं वित्तीय परामर्शी के बीच दसों बार चक्कर काट रहा हैl पहले एक माह के अंदर सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षा कर्मियों को सभी राशि का भुगतान कर दिया जाता थाl सप्तम वेतन आयोग के बकाया राशि का भुगतान करने वाला कोई नहीं हैl कर्मचारियों एवं संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षाकर्मियों की समस्या यथावत हैl
प्रोफेसर चौधरी ने कहा है कि तदर्थ बाद के कारण अधिकारियों की मनमानी चल रही है तथा सभी अधिकारी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहा है जिस कारण विश्वविद्यालय की कार्य संस्कृति समाप्त हो चुकी हैl वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए उन्होंने महामहिम कुलाधिपति से शीघ्र कुलपति नियुक्त करने की मांग की हैl

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

बिहार में लॉ एंड ऑर्डर खराब होने के पीछे की वजह है BJP – पप्पू यादव

Bihar Now

Breaking : बिहार में बेलगाम अपराधी !… बैंक से दिनदहाड़े 12 लाख की लूट, हथियार के बल पर वारदात को दिया अंजाम…

Bihar Now

मुजफ्फरपुर के बैरिया बस स्टैंड में खड़ी बस में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी…

Bihar Now