Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारराष्ट्रीय

पावर स्टार पवन सिंह की फिल्म “सनक” 28 जुलाई को होगी रिलीज…

भोजपुरी सिने जगत के पावर स्टार पवन सिंह की नई फिल्म “सनक” का रिलीज डेट आउट हो गया है। यह फिल्म आगामी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में होगी। फिल्म को रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के द्वारा ऑल ओवर इंडिया में रिलीज किया जा रहा है।

इसकी जानकारी रेणु विजय फिल्म्स के निशांत उज्जवल ने दी। उन्होंने बताया कि फिल्म “सनक” में पावर स्टार पवन सिंह का जलवा दर्शकों को खूब देखने को मिलेगा। साथ ही इस फिल्म में राघव नैयर की भी अदाकारी मुख्य आकर्षण होगी। उन्होंने बताया कि पवन सिंह की फिल्म “सनक” बिहार के साथ-साथ झारखंड, उत्तर प्रदेश, मुंबई, गुजरात और पंजाब में एक साथ रिलीज होने वाली है।

वही फिल्म को लेकर पवन सिंह ने भी अपने फैंस से सिनेमाघरों में जाकर इसे देखने की अपील की और कहा कि सनक एक जबरदस्त कहानी पर बनी फिल्म है। यह भोजपुरी सिनेमा के लिए बेहद खास फिल्म होने वाली है इसलिए हम अपने सभी दर्शकों से आग्रह करेंगे कि वे अपने दोस्तों और परिजनों के साथ जाकर सिनेमाघरों में इस फिल्म को जरूर देखें।

इस फिल्म में एक्शन भी मिलेगा। इमोशन भी मिलेगा। रोमांस भी मिलेगा। यानी इंटरटेनमेंट भरपूर मिलने वाला है। हमने इस फिल्म पर बेहद मेहनत की है और यह बड़े बजट की फिल्म है। इस फिल्म में बहुत कुछ दर्शकों को नया मिलने वाला है। वही फिल्म को लेकर दूसरे अभिनेता राघव नैयर ने कहा कि यह उनकी लाइफ के शानदार फिल्मों में से एक है। भोजपुरी सिनेमा में अब बहुत कुछ बदल गया है जो दर्शकों को भी अपनी और आकर्षित करता है। हमारी फिल्म में भी ऐसी कई सारी बातें देखने को मिलेंगी।

आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म सनक के निर्माता अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मूवाला और अनिल कुमार सिंह हैं। जबकि फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है और इस फिल्म में संगीत ओम झा ने दिया है। पी आर ओ रंजन सिन्हा है।बात अगर फिल्म के स्टार कास्ट की करें तो पवन सिंह और राघव नैयर के साथ फिल्म में स्मृति सिन्हा और अवधेश मिश्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। वही अनारा गुप्ता, अमित शुक्ला और विष्णु शंकर बेलू फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

Related posts

मुजफ्फरपुर : अतुल ऑटो डीलरशीप का हुआ शुभारंभ, पहले ही दिन 11 गाड़ियों की हुई बुकिंग…

Bihar Now

….अचानक ऐसा लगा कि हमलोगों की जिंदगी खत्म !… यात्री की जुबानी, हादसे की कहानी !…

Bihar Now

पूर्व MLA अनंत सिंह की जमानत याचिका सेशन कोर्ट से भी खारिज, बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो