Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

लालू यादव पर सम्राट का सियासी तंज, कहा – उन्होंने सिर्फ बोला है, किया क्या है….

नीतीश कुमार राजनीति से अप्रासंगिक हो गए तो अब बचाता ही क्या है। लालू जी तो पहले से ही अप्रसांगिक है। लालू जी को फंसाने वाले नीतीश कुमार उनको जेल भेजने वाले नीतीश कुमार अब उन्हीं की गोद में जाकर लालू जी बैठे हुए हैं तो फिर उनका वोट बचेगा क्या ?

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार समेत पूरे देश की जनता अब यह तय कर चुकी है कि भाजपा की ही सरकार सारे जगहों पर रहेगी। बिहार में अब लालू जी और नीतीश जी का दिन लद चुका है।अब बिहार में इनका कुछ भी नहीं चलने वाला हैं।

बीमार हैं घर में बैठकर आराम करें। अभी तो कोई कोर्ट चला जाए और अपील कर दें की एक पंजीकृत अपराधी कैसे किसी पार्टी का सुप्रीमों हो सकता है तो फिर उनको घर में बैठना पड़ जाएगा।

वहीं, पहली अगस्त को जेडीयू के तरफ से शुरू किए जा रहे कार्यक्रम को लेकर सम्राट ने कहा कि, नीतीश कुमार जी पार्टी यात्रा निकाल रहा है। उनको बिहार से क्या मतलब है। मुसलमान समाज का वोट बैंक तो राजद या कांग्रेस का है तो फिर इनका इस समाज के लिए यात्रा निकालने का क्या मतलब बनता है।

इसका अर्थ तो यही है कि इनका मंसूबा होगा राजद और कांग्रेस को तोड़ना। जेडीयू तो फिर MY समीकरण को तोड़ना चाहती है। वो अपने गठबंधन के लोगों को तोड़ रहे हैं। जेडीयू को खुद को कमजोर कर रही है, उससे भाजपा को क्या फर्क पड़ता है।

Related posts

मधुबनी में सिलेंडर में गैस रिसाव से लगी आग, परिवार के 5 लोग झुलसे, 6 माह के बच्चे की मौत

Bihar Now

Big Breaking: घर में सो रहे पति – पत्नी की शव बरामद… हत्या या आत्महत्या ?

Bihar Now

Breaking : BJP कार्यालय में प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग, धू-धू कर जल रहे सामान…प्रशासन की लापरवाही की वजह से ये घटना घटी – BJP …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो