Bihar Now
BREAKING NEWS
अंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारराजनीतिराष्ट्रीय

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर ललन सिंह का बड़ा बयान, कहा- ‘साजिश के तहत राहुल गांधी के साथ हुआ था अन्याय..

मोदी सरनेम केस में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद इसको लेकर देश की सियासत गर्म हो गई है। पक्ष और विपक्ष के बीच एक दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला शुरू हो गया है। दिल्ली से पटना पहुंचे जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी के साथ अन्याय किया गया था लेकिन आखिरकार जीत न्याय की हो गई है।

लोकसभा के मानसून सत्र में शामिल होने के बाद पटना पहुंचे ललन सिंह ने इशारो-इशारों में बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से साबित हो गया है कि अंत में न्याय की ही जीत होती है। राहुल गांधी के साथ साजिश के तहत अन्याय किया गया था लेकिन आज न्याय की जीत हो गई। उन्होंने कहा कि सजा पर रोक लगने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने जो आदेश दिया था उसे उन्हें वापस लेना होगा।

वहीं लोकसभा में दिल्ली चर्चा के दौरान अमित शाह और उनके बीच हुए आरोप-प्रत्यारोप के सवाल पर उन्होंने कहा कि अमित शाह ऐसे ही बोलते रहते हैं और जुमलेबाजी करते हैं लेकिन उनके जुमलेबाजी का कोई असर 2024 के चुनाव में नहीं होने जा रहा है। इस दौरान जब मीडियाकर्मियों ने ललन सिंह उनकी और अमित शाह के बीच हुए हॉट टॉक के बारे में पूछा तो वे उस सवाल को टाल गए।

Related posts

दलों के दलदल से बाहर निकलकर अपने बच्चों के भविष्य के नाम पर वोट दीजिए, तभी बिहार में बदलाव होगा: प्रशांत किशोर

Bihar Now

रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया नोटिस, उपद्रव करने वाले अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी आजीवन रेलवे में नौकरी…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो