Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार को मिली बड़ी सौगात !… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया बिहार के सबसे बड़े परीक्षा केंद्र का उद्घाटन…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे की जनता को एक और बड़ी सौगात दी है। सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना के कुम्हरार में बने बापू परीक्षा परिसर का उद्घाटन किया है।

इस परीक्षा भवन में अब एक साथ 16 हजार से अधिक परीक्षार्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन एग्जाम दे सकेंगे। प्रदेश में पहली बार इतना बड़ा एग्जामिनेशन सेंटर बनाया गया है, जहां कदाचार मुक्त परीक्षा होगी।

पटना कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा परिसर 5 एकड़ फैला हुआ है। साल 2019 में जब परीक्षा भवन के लिए निर्माण कार्य शुरू हुआ था, तब इसमें तीन बड़े टावर बनाने की योजना थी। इसके तहत ब्लॉक ए, ब्लॉक बी और ब्लॉक सी शामिल था।

ब्लॉक ‘सी’ को लेकर भूमि विवाद हो गया और मामला कोर्ट में गया लिहाजा दो ब्लॉक बनाए गये हैं। दोनों ब्लॉक के टावर पांच मंजिला हैं। इस परीक्षा परिसर में मैट्रिक और इंटर के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी।

जानकारी के मुताबिक इस एग्जामिनेशन सेंटर में अत्याधुनिक सेंसर लाइट भी लगाया गया है। हॉल में या फिर किसी कमरे में जैसी ही कोई आएगा, ऑटोमैटिक लाइट ऑन हो जाएगी।

किसी के नहीं रहने पर लाइट खुद- ब-खुद ऑफ हो जाएगी। इससे बिजली की बचत भी होगी। दोनों टॉवर में आने-जाने के लिए एक्सलेटर भी लगाया गया है।

ऊपर से दो तल पर 13 हजार 48 ऑफलाइन और 3584 परीक्षार्थी ऑनलाइन एग्जाम दे सकते हैं। यानी एक साथ हॉल में 16 हजार 632 स्टूडेंट्स एग्जाम दे सकेंगे।

कहा जा रहा है कि भविष्य में इसकी क्षमता बढ़ायी जाएगी और 20 हजार कर दी जाएगी। गौरतलब है कि सूबे में अभी 9 प्रमंडलों में 5-5 हजार क्षमता वाले परीक्षा भवन बनाए गये हैं।

Related posts

Breaking : आपसी विवाद में जमकर मारपीट, एक होमगार्ड जवान की मौत, 3 घायल…

Bihar Now

मधुबनी के सरिसब पाही में मनाया गया “गंगानाथ झा” स्मृति पर्व, महामहोपाध्याय डॉ सर गंगा नाथ झा वाचनालय की ओर से कार्यक्रम आयोजित, कई गणमान्य रहे मौजूद…

Bihar Now

नेता जी बैठकर कर रहे थे वोट मैनेज, तभी पुलिस पहुंच कर चटकाई लाठी..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो