Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

पटना के फतुहा में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी, 3 लोगों की मौत, एक शख्स की हालत गंभीर

पटना: राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई. एक शख्स की हालत गंभीर है जिसका इलाज चल रहा है.

पूरा मामला फतुहा थाना क्षेत्र के सुरगा गांव का है. गुरुवार (14 सितंबर) की रात करीब 10 बजकर 45 मिनट तीनों को फतुहा अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति की मौत हुई है.

घटना की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल एक युवक को घटनास्थल से सीधे एनएमसीएच पहुंचा दिया. एक पक्ष से 50 वर्षीय जय सिंह और 40 वर्षीय शैलेश जबकि दूसरे पक्ष से 35 वर्षीय प्रदीप की मौत हुई है. मौके पर पहुंचे फतुहा एसडीपीओ सियाराम यादव ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर सूचना मिली कि दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई है.

इसमें तीनों लोगों की मौत हो गई है. एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. घटना का कारण प्रथम दृष्टया भूमि विवाद सामने आया है. तीन महीने से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था. इस घटना में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए हम लोग छापेमारी में जुट गए हैं.

वहीं इस मामले एक पक्ष के मृतक प्रदीप के छोटे भाई हर्षदीप ने जमीन विवाद में गोलीबारी की बात को नकार दिया. उसने कहा कि दूध के बकाए रुपये के लेनदेन में गोलीबारी हुई है. उसा बड़ा भाई प्रदीप पैसा मांगने गया था. उसी में विवाद हुआ और गोलीबारी शुरू हो गई. हालांकि मृतक जय सिंह के परिवार के लोगों ने कहा कि जमीन विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है.

Related posts

How To Win Australian Pokies Online

Bihar Now

भारत के सौहार्द के अद्भुत तस्वीर, जहां हिंदू महिला पूजा करती है ताजिया को

Bihar Now

मिशन परिवार विकास अभियान पखवाड़ा का सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो