Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

मिशन परिवार विकास अभियान पखवाड़ा का सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन…

सभी प्रखंडों में 14 से 31 जनवरी तक चलाया जायेगा अभियान

अभियान के तहत जनसंख्या स्थिरीकरण को ले लोगों को किया जा रहा जागरूक- सीएस

दरभंगा:  सिविल सर्जन डॉ अमरेंद्र नारायण झा ने सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरूवार को मिशन परिवार विकास करना अभियान पखवाड़ा का उद्घाटन किया.

इस अवसर पर सीएस ने महिलाओं के बीच घर गर्भ निरोधक साधन संबंधी दवाओं का वितरण किया. महिलाओं से बच्चों के बावत जानकारी मांगी. विदित हो कि यह पखवाड़ा 18 प्रखंडों में 14 से 31 जनवरी तक चलाया जा रहा है. इसके तहत 14 से 20 जनवरी तक दम्पत्ति संपर्क सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. 21 से 31 जनवरी के बीच परिवार नियोजन सप्ताह संपादित किया जाना है

. पखवाड़ा के दौरान विभाग ने प्रत्येक प्रखंड के लिये 90 महिलाओं का फैमिली प्लानिंग कराने का लक्ष्य निर्धारित किया है. साथ ही 10 पुरूष नशबंदी करने को कहा गया है. ताकि लोगो को जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर जागरूक किया जा सके.

जनसंख्या स्थिरीकरण पर बल:

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर 18 प्रखंडों में मिशन परिवार विकास अभियान चलाया जा रहा है. मिशन परिवार विकास अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मी महिलाओं व पुरूषों को जनसंख्या में अप्रत्याशित वृद्धि रोकने के लिये कम बच्चे के लिये प्रेरित करेंगे.

उनको परिवार को बेहतर ढ़ंग से चलाने के लिये बच्चों की कम संख्या का महत्व बतायेंगे. इसके अलावा दो बच्चों के बीच अंतर रखने के लिये गर्भ निरोधक साधन की जानकारी देंगे. इच्छुक लोगों को गर्भनिरोधक साधन उपलब्ध करायेंगे. स्वास्थ्य कर्मी उसके प्रयोग के बारें मे बतायेंगे.

लोगों को किया जा रहा जागरूक

मिशन परिवार विकास अभियान पखवाड़ा के दौरान विभिन्न पीएचसी में आने वाले महिलाओं व पुरूषों को जनसंख्या रोकने के लिये जागरूक किया जायेगा. लोगो को बताया जायेगा कि जनसंख्या में कमी लाने के लिये सभी परिवार के सदस्यो को इस अभियान से जुड़ना चाहिये. इसके मद्देनजर सुदूर गांवों में जाकर स्वास्थ्य कर्मी लोगो को इस विषय में जागरूक करेंगे.

स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से सभी प्रखंडों में मिशन परिवार विकास अभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है. इसके तहत लोगों को जनसंख्या स्थिरीकरण को लेकर जागरूक किया जा रहा है. चिकित्सकों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार फैमिली प्लानिंग पुरा करने का निर्देश दिया गया है.

ब्यूरो रिपोर्ट, बिहार नाउ

 

Related posts

आनंद मोहन के पैतृक गांव पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीतीश से नजदीकी,लालू से दूरी ?…

Bihar Now

New Zealand Roulette Hints Nz

Bihar Now

आपसी विवाद में पीट- पीटकर एक युवक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो