Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

आनंद मोहन के पैतृक गांव पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीतीश से नजदीकी,लालू से दूरी ?…

सहरसा से बी एन सिंह पप्पन 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पंचगछिया पहुँच कर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय रामबहादुर सिंह एवं पद्मानंद सिंह उर्फ ब्रह्मचारी सिंह के प्रतिमा का अनवारण किया। स्वतंत्रता सेनानी के प्रतिमाओं के अनवारण उपरांत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह , पूर्व सांसद आनंद मोहन , पूर्व सांसद लभली आनंद , अंशुमान मोहन आदि नेताओं ने जनसभाओं को संबोधित किया।

मंच पर जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद आनंद मोहन के छोटे पुत्र अंशुमान मोहन ने बताया कि आज जब 16 वर्षों के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मेरे पिताजी एक मंच पर है तो कुछ लोगों में बौखलाहट हो गया है। वहीं पूर्व सांसद लभली आनंद ने अपनी बातों को रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार की जिन्होंने समय देकर स्वतंत्रता सेनानी के मूर्ति अनावरण में समय दिया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जिनके कारण आज हम आपके बीच हैं – आनंद मोहन
………
जन सभाओं को संबोधन करने से पहले पूर्व सांसद आनंद मोहन ने मंच से नीतीश कुमार और ललन सिंह के जिन्दावाद का नारा लगाया। उन्होंने मंच से अपने संबोधन करते हुए बताया कि आज 16 वर्षों के बाद अगर मैं आप लोगों के बीच खड़ा हूँ तो इसमें सबसे बड़ा योगदान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का है जिन्होंने नियमों में संशोधन करके मुझे बाहर लाया है

इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने बताया कि देश में तीन गांधी थे जिसमें पहले गांधी थे महात्मा गांधी , दूसरे गांधी खान अब्दुल गफार खान थे जिनको सीमांत गांधी कहा जाता है और देश की आजादी में कोसी के गांधी के रूप में मेरे दादा रामबहादुर सिंह थे। उन्होंने बताया कि मुझे दुःख है कि इस प्रतिमा के अनावरण में देश की आजादी के बाद 77 वर्ष लग गया। वहीं बातों बातों में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पंचगछिया को अनुमंडल बनाने की मांग कर बैठे और बताया कि यह प्रस्ताव आपके पास है।

राजनीति जहां करना है करिये रिश्ता पुराना है – नीतीश कुमार
………
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने जनसभा को संबोधित किया और बताया कि एक परिवार से दो स्वतंत्रता बिरले ही सुनने को मिलता है। देश की सत्ता में बैठे कुछ लोग देश की आजादी के इतिहास को मिटाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता को संबोधन करते हुए बताया कि पूर्व सांसद आनंद मोहन के कहने पर यहाँ आया हूँ। उन्होंने बताया यहां आने के बाद पता चला कि 1901 में जन्म लिए स्वर्गीय राम बहादुर सिंह देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व्यक्ति थे। 1949 ईस्वी के आसपास उनका निधन हुआ और उनके बड़े पुत्र पद्मानन्द सिंह उर्फ ब्रह्मचारी जी भी अपने पिताजी के साथ देश की आजादी में भाग लिए।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि अभी ललन सिंह ने बताया कि सत्ता में बैठे लोग देश की आजादी के इतिहास को मिटाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1934 में जब भूकंप आया था तो भायनक आपदा जैसी हालत थी और उस समय स्वतंत्रता सेनानी राम बहादुर सिंह की धर्मपत्नी कुंती देवी ने 04 किलो सोना चांदी महात्मा गांधी के झोला में सहयोग हेतु दे दिया था।

सबसे बड़ी बात की उस समय गांधी जी के साथ रामबहादुर बाबु लोगों को नशा नही करने की खिलाफ मुहिम चला कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास करते थे। एक परिवार से आधे दर्जन से अधिक लोग जेल की सलाखों में देश की आजादी के लिए कुर्बानी दिए यह अपने आप में बहुत बड़ी कुर्बानी थी। बातों बातों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व सांसद आंनद मोहन से कहा जहां राजनीति करना हैं

आप राजनीति करें लेकिन यह रिश्ता तो पुराना है। कल भी आपके माँ से आशीर्वाद लेते थे और आज फिर आपके घर जाकर माँ से आशीर्वाद लेगें। उन्होंने बताया कि जो कुछ बातें है उनको पटना आकर रखिये 17 वर्षों से सेवा कर रहा हूँ जो बातें होगी उसपर भी काम होगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कई मंत्री , विधायक , सांसद एवं फ्रेंड्स ऑफ आनंद के कार्यकर्ता और जदयू के हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

Best Real Money Online Casinos In New Zealand

Bihar Now

Exclusive: बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन, भारी मात्रा में आर्म्स व गोली बरामद…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो