Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

BPSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पानी की बौछार …एक अभ्यर्थी की हालत गंभीर, कई छात्र घायल…

पटना में बिहार लोक सेवा आयोग के परीक्षार्थियों का आंदोलन रविवार शाम को उग्र हो गया और उन्हें काबू करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा.

गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने की कोशिश कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और पानी की बौछार का सहारा लिया.

इस घटना में कई छात्रों के घायल होने की ख़बर है.

पटना में धरनास्थल पर मौजूद अभ्यर्थियों ने बताया कि पटना के गांधी मैदान से प्रदर्शनकारी छात्र निकलकर जेपी गोलंबर में बैठने आ गए थे. इसके बाद बैरिकेडिंग कर दी गई थी. छात्रों के साथ जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी बैठे हुए थे.

“प्रशांत किशोर शाम सात बजे धरना स्थल से चले गए. इसी दौरान छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे जाने की कोशिश की तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया. इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया.”

Related posts

Secure Pokies Sign Up

Bihar Now

दरभंगा एयरपोर्ट के संचालन की विभिन्न समस्याओं को लेकर DM की समीक्षा बैठक, अस्थायी पार्किंग सहित कई समस्याओं को लेकर किया निरीक्षण..

Bihar Now

भव्यता के साथ हो रहा है विक्रांत सिंह राजपूत, संचिता बनर्जी और ऋतु सिंह की फिल्म “सौतन” का निर्माण…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो