Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

BPSC अभ्यर्थियों को मिला RJD का साथ !…. नीतीश सरकार से RJD ने कर दी बड़ी मांग, कहा – सरकार जिद्द छोड़, अविलंब री-एग्जाम की करें घोषणा…

पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों का हंगामा जारी है ..जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर सहित कई कोचिंग संचालक अभ्यर्थियों के साथ सड़क पर धरना पर बैठे हुए हैं …जिला प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को गांधी मैदान से सीएम हाउस जाने से बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया है,जिसके बाद अभ्यर्थी जे पी गोलंबर पर धरना पर बैठ गए हैं … लेकिन इसी बीच बीपीएससी अभ्यर्थियों को आरजेडी पार्टी का भी साथ मिल गया है   .

राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बीपीएससी अभ्यर्थियों की मांगों का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि राजद बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ खड़ी है। नेता प्रतिपक्ष मुख्यमंत्री जी को दो-दो बार पत्र लिखकर बीपीएससी 70 पीटी की पुनर्परीक्षा लेने का आग्रह कर चुके हैं।
राजद प्रवक्ता ने बिहार की एनडीए सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि कि सरकार यदि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगी तो इसे किसी भी हाल में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।‌ अभ्यर्थियों के साथ ऐसा व्यवहार आज तक कभी नहीं हुआ। जैसा व्यवहार पिछले कुछ दिनों से उनके साथ हो रहा है।
राजद प्रवक्ता ने कहा कि आज यह कहते हुए शर्म महसूस हो रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री पद पर ऐसे व्यक्ति बैठे हुए हैं जो जेपी आन्दोलन के नेतृत्वकर्ताओं में से एक थे। हालांकि यह बात भी उतना ही सच है कि जो लोग आज सरकार चला रहे हैं उन्हें कभी किसी आन्दोलन या संघर्ष से कोई वास्ता नहीं रहा।

जनता के दुख-दर्द से उन्हें कोई मतलब नहीं उन्हें तो केवल सत्ता चाहिए इसके लिए यदि गोली चलानी पड़े या शांतिपूर्ण तरीके से धरना और प्रदर्शन करने वालों को बर्बरतापूर्वक लाठियों से पीटना हीं क्यों न पड़े। जिसका ज्वलंत उदाहरण बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ हो रहा व्यवहार है। यदि उनमें थोड़ा भी अपने जिम्मेदारी का बोध रहता तो वे धरनार्थियों और प्रदर्शनकारियों से बात करते और उनके समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करते।

वहीं आज जेपी आन्दोलन से निकले नेता मुख्यमंत्री हैं और अभ्यर्थियों से बात करने के बजाय उन्हें बेरहमी के साथ पीटा जा रहा है और झूठे मुकदमों में उन्हें जेल भेजा जा रहा है। आज इन्हें देखकर जेपी स्वर्ग में भी अफसोस के आंसू बहा रहे होंगे।

Related posts

Casino Outer Banks Nz

Bihar Now

पटना हाईकोर्ट के नवनिर्मित शताब्दी भवन का उद्घाटन, कानून का राज कायम करने में सिर्फ सरकार की नहीं, न्यायपालिका की अहम भूमिका – सीएम नीतीश कुमार

Bihar Now

अपराधियों का तांडव, एक युवक को गोली मारकर दी लूट की वारदात को अंजाम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो