Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

2024 का इंतजार क्यों ? तुरंत लागू किया जा सकता था…’, महिला आरक्षण बिल पर बोले CM नीतीश कुमार

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार  ने गुरुवार (21 सितंबर) को महिला आरक्षण बिल और जातीय गणना पर कहा कि ये तो हो जाना चाहिए था. इतनी देर क्यों हो रही है? 2024 की क्या जरूरत है? ये तो तुरंत लागू किया जा सकता था. हर दस साल पर हो रहा था.

1931 से शुरू हुआ. अब नहीं कर रहे हैं तो वो लोग जानें. लेकिन यह (महिला आरक्षण) अच्छी बात है. इसमें कुछ देरी होगी, लेकिन जब भी यह लागू होगा यह महिलाओं के लिए अच्छा होगा.

दरअसल, गुरुवार (21 सितंबर) को स्वर्गीय भोला पासवान शास्त्री के जन्मदिवस के अवसर पर राजकीय समारोह का आयोजन एसके मेमोरियल हॉल परिसर में किया गया था. यहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे.

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री इजराइल मंसूरी भी शामिल हुए. सबने स्वर्गीय भोला पासवान की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की.

Related posts

बिहार के कई जेलों में छापेमारी… बेउर में मोबाइल व गांजा बरामद तो मुजफ्फरपुर में पेन ड्राइव बरामद..

Bihar Now

राष्ट्रीय लोक अदालत का किया गया आयोजन, मुकदमा पूर्व व लंबित वाद मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा…

Bihar Now

शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, कॉलेजों की मान्यता होगी रद्द !… IAS केके पाठक आदेश से 227 सम्बद्ध कॉलेज के प्रोफेसर और छात्र-छात्राओं के बीच हड़कंप…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो