Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

नीतीश कुमार के लिए NDA का दरवाजा खुला ?… पशुपति पारस ने चौंकाया…

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से एनडीए में जाने की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने मंगलवार (26 सितंबर) को चौंकाने वाला बयान दिया. पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का स्वागत है… स्वागत है… स्वागत है. समय का इंतजार कीजिए. जो भी होगा. अच्छा होगा. व्यक्ति नहीं समय बलवान होता है.

पारस के इस बयान से नीतीश के फिर से एनडीए में आने की अटकलों को और हवा मिल गई है. पशुपति पारस से पूछा गया था कि क्या फिर से नीतीश एनडीए में आ रहे हैं? आते हैं तो क्या उनका स्वागत करिएगा? इसी पर पशुपति पारस जवाब दे रहे थे.

आखिर नीतीश के मन में क्या है? क्या नीतीश का मन फिर से डोल रहा है? क्या फिर एनडीए में जा सकते हैं या इंडिया गठबंधन में बड़ा रोल चाहते हैं इसलिए दबाव की सियासत कर रहे हैं? इस तरह के कई सवाल हैं. वैसे नीतीश कई बार बोल चुके हैं कि वह इंडिया गठबंधन में ही रहेंगे. उनकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है. विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं.

Related posts

इंसानियत जिंदा है… कोरोना मरीज की मौत के बाद अपनों ने छोड़ा साथ, डॉक्टर ने बढ़ाई मदद की हाथ.. अंतिम कंधा लगा कर किया संस्कार, दी मुखाग्नि…

Bihar Now

लॉक डाउन के नियमों का उल्लघंन करने वालों पर सख्त कार्रवाई, आसमान से रखी जा रही नजर…

Bihar Now

“मंत्रिमंडल विस्तार में जब इतनी अनिश्चितता, तब लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के सीट बंटवारे में उठापटक तय”

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो