Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

नीतीश कुमार के लिए NDA का दरवाजा खुला ?… पशुपति पारस ने चौंकाया…

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फिर से एनडीए में जाने की अटकलों के बीच केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने मंगलवार (26 सितंबर) को चौंकाने वाला बयान दिया. पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का स्वागत है… स्वागत है… स्वागत है. समय का इंतजार कीजिए. जो भी होगा. अच्छा होगा. व्यक्ति नहीं समय बलवान होता है.

पारस के इस बयान से नीतीश के फिर से एनडीए में आने की अटकलों को और हवा मिल गई है. पशुपति पारस से पूछा गया था कि क्या फिर से नीतीश एनडीए में आ रहे हैं? आते हैं तो क्या उनका स्वागत करिएगा? इसी पर पशुपति पारस जवाब दे रहे थे.

आखिर नीतीश के मन में क्या है? क्या नीतीश का मन फिर से डोल रहा है? क्या फिर एनडीए में जा सकते हैं या इंडिया गठबंधन में बड़ा रोल चाहते हैं इसलिए दबाव की सियासत कर रहे हैं? इस तरह के कई सवाल हैं. वैसे नीतीश कई बार बोल चुके हैं कि वह इंडिया गठबंधन में ही रहेंगे. उनकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है. विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं.

Related posts

Bihar Now

लॉकडाउन बढाने का समर्थन, इसकी गंभीरता को समझने की आवश्यकता – विनोद चौधरी, Ex -MLC

Bihar Now

लाठीचार्ज के खिलाफ बीजेपी का ऐलान, नीतीश सरकार के खिलाफ बीजेपी करेगी सिग्नेचर कैंपेन… लाठीचार्ज की पटना हाईकोर्ट के सीटिंग जज से जांच की मांग…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो