Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

भव्यता के साथ हो रहा है विक्रांत सिंह राजपूत, संचिता बनर्जी और ऋतु सिंह की फिल्म “सौतन” का निर्माण…

भोजपुरी की कई ब्लॉक बस्टर फिल्में दे चुके मशहूर निर्माता प्रदीप सिंह,प्रतीक सिंह और निर्देशक अजय झा की अतिमहत्वपूर्ण फिल्म “सौतन” का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जा रहा है। इस फिल्म में भोजपुरी के फिटनेस आइकॉन विक्रांत सिंह राजपूत, संचिता बनर्जी और ऋतु सिंह मुख्य भूमिका में हैं।

यह एक सामाजिक और पारिवारिक फिल्म है, जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। फिल्म का निर्माण तेजी से चल रहा है। इस फिल्म के लिए कई दिग्गज स्टार को अप्रोच किया गया, लेकिन विक्रांत सिंह राजपूत उन सब पर भारी पड़े और वे इस फिल्म में लीड रोल में नजर आ रहे हैं।

विक्रांत सिंह राजपूत ने फिल्म “सौतन” को लेकर कहा कि मुझे लगता है यह भोजपुरी की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। फिल्म की कहानी बेहद दमदार है। ऐसी फिल्मों की तलाश मुझे रही है। इस फिल्म का पैमाना भोजपुरी की प्रतिनिधि सिनेमाओं वाली है। अभी इसके हर हिस्से को बारीकी से शूट किया जा रहा है, जिस वजह से फिल्म में समय लग रहा है।

लेकिन इतना तो तय है कि यह फिल्म जब बड़े परदे पर आएगी, तो रिकार्ड बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि “सौतन” में मेरी भूमिका बेहद खास है। फिल्म में दो दिग्गज अभिनेत्रियों के बीच मेरा किरदार दर्शकों को खूब लुभाएगी। मैंने इस फिल्म के लिए खूब मेहनत की है और हमारी टीम को इससे काफी उम्मीदें भी हैं।

उन्होंने कहा कि “सौतन” की कहानी से लेकर गीत – संगीत और संवाद बेहद मनोरंजक होने वाले हैं। प्रदीप सिंह की पहचान कमाल की फिल्में बनाने की रही है। उनके साथ काम करना मेरे लिए बेहद अच्छा अनुभव है।

वहीं अजय झा के निर्देशन में काम करने में खूब मजा भी आ रहा है। फिल्म में मेरे साथ संचिता बनर्जी, ऋतु सिंह, देव सिंह और श्वेता वर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। फिल्म इसी साल रिलीज होगी, इसलिए इसका निर्माण बड़े पैमाने पर हो रहा है।

Related posts

स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव, देखिए… मासूम बच्ची का शव लेकर घंटों अस्पताल का चक्कर काटता रहा पिता, सोता रहा सिस्टम ?…

Bihar Now

“बिहार गौरव सम्मान” से सम्मानित हुए सामाजिक कार्यकर्त्ता रजनीकांत पाठक..

Bihar Now

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर मुख्यमंत्री ने शत्-शत् नमन किया, भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो