Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

ना पंचनामा,ना पोस्टमार्टम : दुर्घटना में मौत के बाद पुलिस ने शव को नहर में फेंका… वीडियो वायरल होने‌ पर SSP ने की दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई …

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस की शर्मनाक लापरवाही और संवेदनहीनता उजागर हुई है। जिले के फकुली में हाजीपुर मुजफ्फरपुर रोड में दुर्घटना में मरे एक अधेड़ड का शव सड़क से उठाकर पुलिसकर्मियों ने अस्पताल भेजने के बजाय नहर में फेंक • दिया। वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया है।

पुल से नहर में शव फेंकते हुए पुलिस कर्मियों के इस करतूत का वीडियो राहगीरों ने बना लिया है। यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल कर रहे लोग इसमें दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर हैं। हालांकि SSP राकेश कुमार ने‌ इस मामले में दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है …

हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शव को फिर से शव को फिर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है…निकाल कर पोस्टमार्टम के लिएसकेएमसीएच भेज दिया है…

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसएसपी राकेश कुमार ने मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। पुलिस की ओर से जारी प्रेस बयान में कहा गया है की फकुली ओपी प्रभारी को दुर्घटना की एक सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजा। लेकिन कुछ अवशेष सड़क पर रह गए थे, जिसे नहर में प्रवाहित किया गया है।

हालांकि वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि पूरे शव को पुलिसकर्मी नहर में पुल से नीचे फेंक रहे हैं। मृतक अधेड़ और कपड़े तार तार है। शव दो पुलिसकर्मी उठाकर लाते हैं। फिर उसे पुल की रेलिंग पर रखते हैं। उसे एक पुलिस कर्मी पांव पकड़ कर उठाता है और दूसरे डंडे से धकेल कर पुल के नीचे गिरा देता है। इस दौरान कई गाड़ियां उध गुजरती है।

सोशल मीडिया पर वायरल पुलिस की संवेदनहीनता के वीडियो की जांच के बाद मुजफ्फरपुर एसएसपी ने पुल से शव को नहर में फेंकने वाले तीनों पुलिस जवानों के खिलाफ एक्शन लिया है। एसएसपी ने जांच में प्रथम दृष्टया तीनों जवानों को दोषी मानते हुए जहां एक चालक सिपाही को सस्पेंड कर दिया है तो वहीं दो अन्य होमगार्ड के जवानों को ड्यूटी से क्लोज कर उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।

 

Related posts

प्रापर्टी डीलर के घर छापेमारी, हथियारों का जखीरा बरामद…

Bihar Now

बिहार में आज से Unlock -3 की शुरुआत, रहेगी ये पाबंदियां… पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

Bihar Now

नीतीश कुमार की बढ़ी टेंशन! शराबबंदी पर अब BJP बोली- ‘…जैसा पहले था वैसे कर दिया जाए’…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो