Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

प्रापर्टी डीलर के घर छापेमारी, हथियारों का जखीरा बरामद…

मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के निर्देश पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर के घर से अवैध हथियार और गोलियां बरामद की है।पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने इस संदर्भ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कासिम बाजार थाना अंतर्गत नवटोलिया बिंदवारा निवासी सावन देवा के घर अवैध हथियार रखे जाने और अपराधियों के जमावड़े की सूचना मिली थी। इसी सूचना के बाद छापामारी के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया।सावन देवा के घर की गई छापामारी के दौरान दो डबल बैरल बंदूक, दो देशी कट्टा और 10 गोलियां बरामद की गई हैं। स

ए0एस0पी0 हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में गठित टीम में कासिम बाजार थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, जमालपुर थानाध्यक्ष रंजन कुमार और जिला आसूचना इकाई की टीम कार्रवाई में शामिल थी।सावन देवा से पूछताछ के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।जमीन पर अवैध कब्जे के खेल में भी यह शामिल था तथा हथियारों का इस्तेमाल जमीन पर अवैध कब्जे के लिए किया जाता था। प्रॉपर्टी डीलिंग में हथियार के बल पर जमीन से जुड़े लोगों को डराने धमकाने में भी सावन देवा का नाम आया था और कई विवादित जमीनों पर अवैध तरीके से कब्जा करने के मामले में भी इसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।गिरफ्तार अभियुक्त सावन देवा पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हो चुके थे तथा इसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है

. विवादित भूखंडों पर कब्जा करने का इसने एक बड़ा सिंडिकेट बना रखा था तथा इसे कई लोगों का संरक्षण भी प्राप्त है।पुलिस इसके नेटवर्क में शामिल दूसरे लोगों की संलिप्तता के बिंदु पर भी जांच कर रही है। कासिम

बाजार थानाध्यक्ष को गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ शीघ्र आरोप पत्र समर्पित करने और स्पीडी ट्रायल चलाने का भी निर्देश दिया गया है।

राजेश कुमार, बिहार नाउ, मुंगेर

Related posts

अमित शाह के बिहार दौरे से “INDIA” गठबंधन को फायदा होगा, ऐसा क्यों बोले तेजस्वी यादव ?

Bihar Now

Big Breaking : पटना में लगी भीषण आग, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू !…

Bihar Now

पटना में दिल दहलाने वाली वारदात, हॉस्टल में घुसकर छात्र की गोली मारकर हत्या; इलाके में सनसनी

Bihar Now