Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

अब इंतजार खत्म !… मैथिली वेब सिरीज़ “नून रोटी” 27 अक्टूबर को होगी रीलीज … बेरोज़गारी और पलायन को किया गया रेखांकित…

मधुर मैथिली के लिए ये अपार हर्ष का विषय है की आगामी 27 अक्टूबर 2023 को मधुर मैथिली के यूट्यूब चैनल पर बहु प्रतीक्षित मैथिली वेब सिरीज़ “नून रोटी” प्रदर्शित होने जा रही है. मधुर मैथिली के लिए ये विषय अत्यंत हर्ष और गौरव क्षण है. मधुर मैथिली के लिए कथित वेब सीरिज का प्रदर्शन माइल स्टोन के जैसी उपलब्धि है.

पावर्ड बाय आनंदम ग्रुप “नून रोटी मैथिली वेब सीरिज” के निर्देशक-लेखक विकास झा जी प्रेस के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा की नून रोटी मैथिली वेब सीरिज बिहार आ मिथिला प्रान्त में व्याप्त बेरोजगारी और पलायन की समस्या को अलग दृष्टिकोण से रेखांकित करती है साथ ही मिथिला क्षेत्र में पर्यटन और व्यवसायिक आत्मनिर्भरता के लिए क्या विकल्प हो सकते हैं इस विषय पर भी गम्भीर योजना और समाधान बताने का प्रयास करती है.

मिथिला बिहार के समाज में सरकारी नौकरी के प्रति एक अलग आकर्षण है और स्व रोजगार, व्यवसाय इत्यादि की बात करने पर अभिभावक अपने बच्चों से विमुख हो जाते हैं.. आगामी वेब सीरिज में उक्त विषय पर गम्भीर बहस होते हुए देखा जा सकता है.

नून रोटी के कार्यकारी निर्मात्री और अभिनेत्री रौशनी झा ने जानकारी दी की नून रोटी 27 अक्टूबर से मधुर मैथिली के यूट्यूब चैनल पर देखी जा सकती है. नून रोटी में कुल आठ एपिसोड हैं जिसमे पहला एपिसोड फ्री में देख सकते हैं और बांकी ७ एपिसोड के लिए मधुर मैथिली यूट्यूब चैनल का २९९ रूपये का पेड़ सब्सक्रिप्शन लेना होगा.

नून रोटी की शूटिंग मिथिला के विभिन्न जिले और स्थान पर की गयी है जिसमे दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सीतामढ़ी, भागलपुर और पूर्वी चंपारण प्रमुख हैं. और सभी कलाकार रंगमंच स जुड़े हैं और मिथिला बिहार से हीं हैं.

मुख्य कलाकार में दिवाकर झा, आदर्श भरद्वाज, ऋषभ कश्यप और मणि कौशिक संग निखिल मिश्र, प्रज्ञा झा, सत्येन्द्र झा, सोहेल सुलतान, प्रशांत राणा, सागर सिंह और सुमित श्री हैं.
निर्माता लेखक निर्देशक विकास झा और उनकी पत्नी श्रीमती रौशनी झा ने भी इस सिरिंज में मुख्य किरदार में अभिनय किया है. विकास झा और रोशनी झा अपने मधुर मैथिली चैनल पर लोकप्रिय हास्य मनोरंजक कार्यक्रम “अलर बलर” से मिथिला में जाने जाते हैं और आ रौशनी झा की लाल काकी के रूप में एक अलग छवि बनी हुई है.

छायांकन टीम में आनंद सोनी, विकास झा छथि और सम्पादन प्रक्रिया विकास झा के देख रेख में महेश कुम्भार द्वारा की गयी है.
हाल में नून रोटी की एक मधुर गीत संग लेने चलू हमरो का प्रदर्शन भी हो चुका है जो मैथिल दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय भी हुआ है और ये गीत प्रशिद्ध नवोदित गायिका प्रिय मल्लिक की मधुर गायकी में सम्पन्न हुआ है और संगीत कंपोजर प्रेम प्रकाश कर्ण हैं.

रंग शुद्धि शशांक झा जी द्वारा और ध्वनी विन्यास शंकर सिंह द्वारा किया गया है.
अभी नून रोटी की टीम प्रचार प्रसार करबाक करने के लिए लेल बिहार के विभिन्न जिलों में यात्रा कर रही है जिसकी शुरुआत देश की राजधानी दिल्ली में प्रेस वार्ता से हुआ है. इस प्रेस वार्ता में नून रोटी के कलाकार विकास झा, रोशनी झा जी के अलावा, प्रज्ञा झा, निखिल मिश्र और उज्जवल राज उपस्थित थे.

चुकी अब दिल्ली मैथिल जन के लिए एकटा नियमित निवास प्रान्त के रूप में समक्ष हो रहा है इसलिए दिल्ली के समस्त मैथिल जन तक ये संदेश देने के लिए प्रचार प्रसार की ग्राउंड जीरो प्रक्रिया और गतिविधि दिल्ली से शुरू किया गया है.
२६ अक्टूबर के बिहार के राजधानी पटना में नून रोटी का औपचारिक प्रीमियर शो का भी आयोजन किया गया है.

Related posts

Betsson Casino Välkomstbonus För Nya Spelare

Bihar Now

सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान के दूसरे चरण में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल…

Bihar Now

Breaking : भोजपुर में चंद घंटों में दूसरी बड़ी वारदात, अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली… पुलिसिंग फेल, अपराधी खेल रहे हैं रोजाना खूनी खेल !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो