Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार के 4 लाख नियोजित शिक्षकों के लिए खुशखबरी !… मिलेगा राज्यकर्मी का दर्जा, सक्षमता परीक्षा का आयोजन…

बिहार में कार्यरत चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने बुधवार को बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली, 2023 का प्रारूप जारी कर दिया है।

इसमें साफ किया गया है कि बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) से बहाल होने वाले शिक्षकों की तरह नियोजित को भी सुविधाएं और वेतनमान दिया जाएगा। नियोजित शिक्षक अब विशिष्ठ शिक्षक कहलाएंगे।

इसके लिए राज्य सरकार चयनित एजेंसी के माध्यम से नियोजित शिक्षकों का सक्षमता परीक्षा लेगी। परीक्षा पास करने के लिए तीन अवसर दिये जाएंगे। तीसरे प्रयास में भी असफल रहे शिक्षकों को सेवा से हटा दिया जाएगा…

विभाग की वेबसाईट पर नियमावली का प्रारूप अपलोड कर दिया गया है। संबंधित से इस प्रारूप पर सुझान देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के ई-मेल (directorse.edu@gmail.com) पर सुझाव देना है।

विभाग ने साफ किया है कि स्थानीय निकायों द्वारा नियुक्त शिक्षकों को बिहार राज्य विद्यालय शिक्षक नियमावली, 2023 के तहत नियुक्त किये गये शिक्षकों के बराबर लाने के लिए उक्त नियमावली बनाई गई है।

अब जिला स्तर का होगा इनका संवर्ग पंचायती राज, नगर निकाय द्वारा नियुक्ति सभी नियोजित शिक्षक विशिष्ट शिक्षक कहाएंगे। नई नियमावली लागू होने होने की लेख तिथि से जिला स्तर पर एकल संवर्ग के रूप में नियोजित शिक्षक पद विलय हो जाएगा। बशर्ते की वे विभाग द्वारा आयोजित ससक्षम परीक्षा में उत्तीर्ण हो।

वे एक अलग संवर्ग का गठन करेंगे, जिनकी सेवाशर्तों को अब नई नियमावली से विनियमित किया जाएगा। परंतु, इन शिक्षकों के विरुद्ध आज की तिथि तक लंबित कोई आ ऐप पर पढ़ें कार्रवाई, सतर्कता जांच आदि नई नियमावली के उपबंधों के अनुसार जारी रहेगा। जब कभी विशिष्ट शिक्षक सेवानिवृत्त हो जाते हैं या त्यागपत्र देते हैं, या बर्खास्त किये जाते हैं तो उनकी रिक्ति पर स्थानीय निकाय द्वारा नियुक्ति नहीं की जाएगी…

शिक्षा विभाग नियमावली लागू होने की तिथि से एक वर्ष की अवधि में आयोजित होगी। हर शिक्षक को सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए तीन अवसर प्रदान किये जाएंगे। वैसे शिक्षक तो सभी तीन अवसरों में भी सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण होने में विफल रहेंगे तो उन्हें सेवा से हटा दिया जाएगा…

Related posts

CBSE (12th), जेईई और नीट-2024 के छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर !…एलिट इंस्टिट्यूट में एक महीने का फ़्री-एडुकेशन !… इंतजार नहीं, रिएक्ट कीजिए !…

Bihar Now

Breaking : दरभंगा में कोरोना के 7 नए मामले आए सामने,रोज हो रहा आंकड़ों में इजाफा..

Bihar Now

नीतीश कुमार के शासनकाल में दलितों के लिए हुआ सर्वाधिक कार्य – अशोक चौधरी

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो