Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में मानवता शर्मसार !… चोरी के आरोप में युवक की पोल में बांधकर पिटाई , वीडियो वायरल …

दरभंगा:-दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मसानखून पंचायत में रविवार की देर रात एक दिल को झकझोर देने वाली घटना को शराब माफियाओं ने अंजाम दिया। एक युवक को पेड़ में बांध फिर उसे नंगा कर पीट डाला और उसका वीडियो भी बना वायरल कर डाला। जब वीडियो वायरल हुआ तो मामला बिगड़ते देख गांव के लोगो ने रात में ही मंदिर पर बैठक बुला मामले को निपटाने का भरपूर प्रयास किया। लेकिन अरोपी के नही आने पर पंचायत नही हो पाई।

सूत्रों की माने तो मसानखून का सुनील चौपाल उर्फ दीवाना पिता साधु चौपाल बड़े पैमाने पर शराब और गांजा का कारोबार करता है। रविवार की देर रात सुनील चौपाल अपने साथियों के साथ बैठा था तभी शराब पीने वाले शराबियों का फोन सुनील के मोबाइल पर आया और उन्होंने शराब पहुँचाने कहा लेकिन साथ ही बैठे एक युवक कुंदन शर्मा ने शराब माफिया की मोटरसाइकिल की चाभी मजाक मजाक में छुपा ली थी,इधर शराब कारोबारी के मोबाइल पर शराब डिलेवरी करने के लिए लगातार फोन आ रहा था और मोटरसाइकिल की चाभी नही मिल रही थी,जिसके कारण शराब कारोबारी सही समय पर अपने ग्राहकों को शराब की डिलिवरी नही दे पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जब काफी देर बाद भोला शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र कुंदन शर्मा ने शराब कारोबारी को बताया चाभी उसके पास है तो, फिर क्या था शराब माफियाओं का पारा सातमें आसमान पर चढ़ गया और शराब कारोबारी ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक को पेड़ में रस्सी बांधकर पूरी तरह नंगा कर बुरी तरह पीटा। युवक रहम की भीख मांगता रहा पर किसी ने उसकी एक नही सुनी।

इस पूरे क्रम का वीडियो तुरंत ही वायरल होने के बाद एवं युवक ने अपने घर जा अपने साथ हुई पूरे घटनाक्रम को घरवालो को बताया तब आक्रोशित घर वालो के आक्रोश को देखते हुए आनन फानन ने देर रात गांव के गण्यमान्य लोगो ने गांव के मंदिर पर बैठक बुलाई जिसमें हजारों ग्रामीण पहुंचे और मामला को रफा दफा करने का प्रयास किया जाने लगा लेकिन आरोपित शराब माफिया के नहीं आने के कारण मामला नही शांत हो पाया।

मामला को शांत करने के लिए आज शाम दुबारा बैठक बुलाई गई है। अब सवाल यह है कि जिस प्रदेश में शराबबंदी जैसी सख्त कानून व्यवस्था है वहां शराब कारोबारी के पास इस तरह का तालिबानी हौसले आते कहां से है और इतना बड़ा कृत करने के बाद पंचायत कर गण्यमान्य लोगो के द्वारा मामला दबाने का प्रयास क्यों किया जा रहा है।

हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि बिहार नाउ नहीं करता है …

Related posts

Bihar Now

DMCH में कोरोना वायरस सैंपल जांच को बढ़ाने के लिए मंगाई जा रही टूनेट मशीन…

Bihar Now

दर्दनाक हादसे में एक बालक व एक किशोरी की मौत, मचा कोहराम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो