Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

गूंगे लड़के और अंधी लड़की की प्रेम कहानी “सर्वगुण संपन्न” का दिल छूने वाला ट्रेलर हुआ आउट….

अजय श्रीवास्तव और प्रियंका रेवाड़ी निर्मित यश कुमार की अपकमिंग भोजपुरी फिल्म सर्वगुण संपन्न का ट्रेलर आउट हो गया है। फिल्म का ट्रेलर कैप्टन वॉच हिट के ऑफिशियल यूट्यूब से रिलीज हुआ है, जो बेहद ही आकर्षक और लुभावना है।

फिल्म की कहानी गूंगे लड़के और अंधी लड़की के बीच की है, जिसमें यश कुमार ने अपनी भूमिका एक बार फिर से शानदार निभाई है। फिल्म में यश कुमार के अपोजिट प्रियंका रेवाड़ी खुद नजर आई है और उन्होंने अंधी लड़की का किरदार बखूबी निभाया है। फिल्म के ट्रेलर से देखकर लगता है कि दोनों की केमिस्ट्री भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।

लिंक : https://youtu.be/j9ZtnmIqYu8?si=PnvARIjZsaVV9Sj0

यश कुमार की फिल्म सर्वगुण संपन्न को अजय श्रीवास्तव ने डायरेक्ट किया है जिसके साथ यश कि एक और बेहतरीन फिल्म होने वाली है। फिल्म को लेकर यश ने बताया कि इस फिल्म की कहानी हर किसी के दिल को छूएगी। इसके संवाद इतने बेहतरीन है कि दर्शन बार-बार इस फिल्म को देखना चाहेंगे और इसकी प्रस्तुति का जवाब नहीं।

इसलिए हम भोजपुरी के दशकों से कहना चाहेंगे कि यह फिल्म जब भी रिलीज हो आप अपने परिवार के साथ इसे देखें। यश कुमार ने कहा कि फिल्म में एक ऐसा मर्म छुपा है जो प्यार को अभिव्यक्त करता है। फिल्म सबको बेहद पसंद आए इसके लिए हम सबों ने बेहद मेहनत की है और अब आप से उम्मीदें हैं कि आप हमारी फिल्म को किस तरह से पॉइंट देते हैं।

आपको बता दें कि सर्वगुण संपन्न में यश कुमार, प्रियंका रेवड़ी, धनंजय सिंह, रश्मी पाठक, सी.पी भट्ट आदि प्रमुख भूमिका में हैं। निर्माता अजय श्रीवास्तव और प्रियंका रेवड़ी हैं। संचालन अजय श्रीवास्तव ने किया। कहानीकार अजय श्रीवास्तव हैं।

पटकथा एवं संवाद सुरेंद्र मिश्रा और अजय श्रीवास्तव हैं । संगीत छोटे बाबा और गीतकार छोटू यादव हैं। कोरियोग्राफर राम देवन, उधारी बाबू, प्रवीण शेलार हैं। डीओपी नित्यानंद त्रिपाठी हैं।

Related posts

दरभंगा के DM और SSP ने डाला वोट, कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही वोटिंग…

Bihar Now

Exclusive : सीवान में अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत…

Bihar Now

IAS बनने की चाह रखने वालों के लिए अब इंतजार खत्म !… Perfection IAS कोचिंग संस्थान में जुलाई से UPSC के नए बैच की शुरुआत, आधुनिक डिजिटल बोर्ड से लैस है Classroom ….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो