Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

JDU विधायक का फिर विवादास्पद बयान !… “मुख्यमंत्री नीतीश के सेक्स वाले बयान को बताया बॉयलोजी की भाषा, मांझी का खोपड़ी ढीला हो गया है”…

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़बोले गोपालपुर से जेडीयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल एक बार फिर विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने इस बार पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी पर जमकर निशाना साधा है।

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को लेकर विवादित बयान देते हुए कहा कि वह नीतीश कुमार से ज्यादा उम्र के लोग हैं, उनकी खोपड़ी ढीली हो गई है, दिमाग खराब हो गया है, उनका दिमाग काम नहीं करता है। उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक क्षेत्र में थे, लेकिन अब नहीं हैं..

गोपाल मंडल ने कहा कि जीतनराम मांझी राजनीतिक क्षेत्र में चलने लायक भी नहीं हैं, वह सिर्फ इधर-उधर दिखावे के लिए उछल-कूद करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जब जीतनराम मांझी मुख्यमंत्री थे, तो मैं उनसे मिलने भी उनके कार्यालय नहीं गया था।

वहीं, जेडीयू नेता ने नीतीश कुमार के दिए गए ‘सेक्स ज्ञान’ पर कहा कि ये बायोलॉजी की भाषा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बायोलॉजी की भाषा या अंग्रेजी में वह सब कुछ समझाते तो शायद इतना विवाद नहीं होता।

“उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सीधे तौर पर लोगों से जो सारी बातें जनसंख्या रोकने के लिए कही, उसे लोग दूसरे एंगल से देखकर उनकी छवि खराब करना चाहते हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जब भी खाना दिया जाता है, तो उसकी जांच-पड़ताल की जाती है, उनके खाने में कोई भी गलत चीज नहीं डाल सकता है। उन्होंने कहा कि मांझी जो आरोप लगा रहे हैं उसमें कोई सच्चाई नहीं है…

 

Related posts

बिहार में आज नहीं होगा NDA सरकार का कैबिनेट विस्तार, कल होने की संभावना, जदयू की लिस्ट तैयार, लेकिन बीजेपी की नहीं…

Bihar Now

2 दिनों की बारिश में पटना की ये हालात हो जाएगी,कभी सोचा भी नहीं था- मदन मोहन झा

Bihar Now

तेजस्वी यादव के ट्वीट पर मंत्री नीरज की नसीहत !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो