Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

बिहार : DM की गाड़ी ने 6 लोगों को रौंदा, 1 बच्चा समेत 3 की मौत, 3 घायल… आक्रोशित लोगों ने NH-57 को किया जाम…

मधुबनी: मंगलवार सुबह करीब 7 बजे मधेपुरा डीएम की गाड़ी फुलपरास में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मधेपुरा डीएम की गाड़ी पटना से मधेपुरा की ओर जा रही थी। दुर्घटनाग्रस्त में अभी 1 महिला, 1 बच्चा समेत 3 की लोगों की मौत की बात सामने आ रही है। वहीं 1 अन्य घायल को बेहतर इलाज के लिए फुलपरास रेफरल अस्पताल से आगे रेफर कर दिया गया है। मृत 3 लोगो में 2 स्थानीय और 1 एनएचएआई के कर्मी बताए जा रहे हैं।

मंगलवार सुबह करीब 7 बजे मधेपुरा डीएम की गाड़ी फुलपरास में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जब ये दुर्घटना हुई उस समय मधेपुरा डीएम की BR43E 0005 इनोवा गाड़ी पटना से समान लेकर मधेपुरा की ओर जा रही थी। स्थानीय लोगो के अनुसार सुबह करीब 7 अभी मधेपुरा डीएम की गाड़ी पटना से मधेपुरा की ओर जा रही थी, उस समय सड़क पर एनएचएआई के कर्मी सड़क पर सफेद पट्टी पेंट कर रहे थे और एकाएक 1 महिला और 1 बच्चा सड़क पर आ गया। जिसे बचाने के की डीएम की गाड़ी के ड्राइवर ने पूरी कोशिश की लेकिन कामयाबी हाथ नही लगी और गाड़ी के चपेट में 1 महिला, 1 बच्चा समेत 5 लोग आ गए। जिनमे से 3 लोगो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और 2-3 घायल की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आगे रेफर कर दिया गया।

मधेपुरा डीएम की गाड़ी मधुबनी के फुलपरास थाना के पास फोरलेन पर हुई है दुर्घटनाग्रस्त। मधेपुरा डीएम की गाड़ी अभी भी वही लगी हुई है। आक्रोशित लोगों ने NH-57 को किया जाम कर दिया।

डीएम मधुबनी अरविंद कुमार ने फोन पर 3 मौत और 2-3 घायल को एंबुलेंस से भेजने की बात कही है। उन्होंने कहा है की मामला संवेदनशील है। पूरी जानकारी के बाद थोड़ी देर में पुष्टि करके प्रेस रिलीज जारी कर देंगे। करेंगे, ऐसा उन्होंने कहा है। दुर्घटना के बाद डीएम मधुबनी, एसपी मधुबनी, एसडीओ फुलपरास, डीएसपी फुलपरास और अन्य वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे है और मामले को देख रहे है।

Related posts

Wheres The Gold Free Pokies

Bihar Now

Breaking : तेजस्वी और उनकी पार्टी RJD ने नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण का किया बहिष्कार…

Bihar Now

हाय रे “सु”शासन !… जमीनी विवाद में एक बच्ची की पिटाई, फिर जिंदा जलाने की कोशिश…हालत नाजुक..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो