Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

बिहार के दरभंगा में भू,-माफ़िया का कारनामा, रातों-रात गायब हुआ तालाब…

दरभंगा:-दरभंगा के विश्विद्यालय थाना इलाके के वार्ड नंबर चार स्थित नीम पोखर इलाके की है जहाँ भूमाफिया ने एक तालाब को ही रात के अंधेरे में चोरी छुपे मिट्टी भर उसे समतल कर दिया और अपना कब्जा जमाने के लिए वहाँ एक झोपड़ी भी बना दिया ।

मुहल्ले के लोगो ने इसकी सूचना दरभंगा सदर के sdpo अमित कुमार को दी इसके बाद मौके पर पुलिस बल के साथ खुद SDPO अमित कुमार पहुचे लेकिन तबतक भूमाफिया मौके से फरार हो गए खुद SDPO अमित कुमार ने मुहल्ले के लोगो से पूछताछ किया जिसमें यह बात सामने आई कि यह रालब सरकारी है और इसका बंदोबस्ती भी होता रहा है लेकिन दरभंगा में बढ़ते जमीन की कीमत को देखते भूमाफिया की नजर यहाँ पर गई फिर न जाने कैसे इसे वे सभी कब्जा करने के लिए मिट्टी भरने का काम शुरु कर दिया ।

ऐसा नही की यह काम एक दिन में हो गया जैसे ही तालाब में मिट्टी भराई का काम अवैध रूप से भूमाफिया ने सुरु किया था तब लोगो ने इसकी शिकायत भी की थी मौके पर तब पुलिस बल के साथ अंचल के अधिकारी भी पहुंचे थे और मिट्टी भराई को रोक कुछ सामान को भी जब्त किया था लेकिन समय के साथ सब मैनेज हो गया और महज एक सप्ताह के अंदर फिर भू माफिया ने लगातार रात के अंधेरे में मिट्टी भर तालाब को समतल जमीन बना दिया ।

मुहल्ले के लोगो ने बताया कि यह तालाब सरकारी है और इसका बंदोबस्ती होती थी यहाँ मछली पालन से लेकर पानीफ़ल तक कि खेती की जाती थी लेकिन अब भूमाफिया इस तालाब में मिट्टी भराई करने लगे यह सब कैसे हुआ किसके आदेश से हुआ इसकी जानकारी नही है

 

Related posts

शराब माफियाओं पर नकेल कसने की पुलिस की कवायद !…,

Bihar Now

पीएम मोदी पर JDU का जोरदार हमला… पूछा -23 महीनों में आपने गुलाटी मारा या पलटी ? – नीरज कुमार …

Bihar Now

महागठबंधन सरकार के पूरे हुए एक साल… सत्तापक्ष ने बताया “जनता”राज, विपक्षी ने करार दिया “जंगल” राज….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो