Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

शिक्षा की क्षेत्र में अद्वितीय काम कर रहे हैं के के पाठक… अचानक मांझी का बदलने लगा मन और मिजाज !…

पटना: बिहार की शिक्षा व्यवस्था को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं. कभी स्कूलों में योग्य शिक्षकों की कमी बताई गई तो कभी बेहतर पढ़ाई नहीं होना कारण बताया गया. हालांकि इन दिनों बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में काफी हद तक काम हो रहा है. शिक्षकों की बहाली हो रही है और साथ ही लापरवाही पर एक्शन भी लिए जा रहे हैं.

इन सबके पीछे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक चर्चा में हैं. जब से उन्हें शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी मिली है ताबड़तोड़ फैसले ले रहे हैं. यही वजह है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने सुधार के क्षेत्र में ही केके पाठक से एक बड़ी मांग कर दी है.

जीतन राम मांझी ने गुरुवार (04 जनवरी) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “वैसे तो केके पाठक साहब शिक्षा के दिशा में अद्वितीय काम कर रहें हैं. पर यदि वह एक काम और कर दें तो शिक्षा के क्षेत्र में एतिहासिक सुधार हो जाएगा. मुख्य सचिव का बच्चा हो या चपरासी का, विधायक का बच्चा हो या मंत्री का, सरकार से वेतन उठाने वालों के बच्चे सरकारी स्कूल में ही पढ़ेंगे.”

बता दें कि अक्सर यह सवाल उठते रहे हैं कि सरकारी विद्यालयों में अगर शिक्षा व्यवस्था अच्छी है तो वहां अफसर और विधायक या मंत्रियों के बच्चे क्यों नहीं पढ़ते हैं? कई बार इस तरह के बयान पहले भी सामने आ चुके हैं कि चाहे विधायक हो या मंत्री या फिर सरकारी कर्मी वह अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाए. अब एक बार फिर जीतन राम मांझी ने इस तरह का बयान देकर मुद्दा छेड़ दिया है.

Related posts

बिहार NDA में फूट !… सीट बंटवारों के बाद मचा सियासी घमासान… मुकेश सहनी ने फूंका बिगुल , सभी सीटों पर चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान…

Bihar Now

संक्रमित शव को यत्र तत्र फेंकने पर सवाल….बदनाम करने व मुक्तिधाम के जमीन को कब्जा करने की सिजिश – मुक्तिधाम…

Bihar Now

अशोक चौधरी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने से पार्टी संगठन को मिलेगी मजबूती – रंजीत झा…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो