Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बंटबे न करेगा, सीट शेयरिंग में देरी के सवाल से भड़के तेजस्वी… मोहन यादव के आने पर बोले- क्या दिक्कत है…

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार में महागठबंधन के बीच सीट शेयरिंग में हो रही देरी को लेकर जब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से पत्रकार ने सवाल किया तो वो भड़क गए। और कहा कि आप बातें करने आए हैं। मेरे से, अब आप बात कीजिएगा।

वहीं जेडीयू के 17 सीटों पर कोई समझौता नहीं करने वाले दावे के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि सीट बंटवारे की बात जब कोई दल करते हैं, तो पत्रकारों को तो नहीं बताते हैं। तो हम क्यों बताएं. सीट तो बंटबे न करेगा। आपको बता दें इससे पहले कल सीएम नीतीश कुमार ने भी कहा था कि चिंता की कोई बात नहीं है। समय पर सीट बंटवारा हो जाएगा।

वहीं एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बिहार दौरे को लेकर किए गए सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि देश में किसी को भी कहीं आने- जाने का अधिकार है। आने-जाने में क्या दिक्कत है। दरअसल मोहन यादव दो दिन के बिहार दौरे पर आ रहे हैं।

इस दौरान को पटना में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। और बीजेपी कार्यालय भी जाएंगे। साथ ही इस्कॉन मंदिर में पूजा भी करेंगे. मोहन यादव के इस दौरे पर बीजेपी यादव ब्रांड के तौर पर प्रस्तुत कर रही है। जिसका मकसद लालू के यादव वोट बैंक में सेंध लगाने का है। क्योंकि बिहार में 14 फीसदी से ज्यादा यादव आबादी है।

तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हम लोग कमिटमेंट पूरा कर रहे हैं। पहले एक लाख बीस हजार शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। और अब दोबारा बड़ी तादाद में शिक्षकों को ज्वाइनिंग लेटर दिया जाएगा।

जो लोग कहा करते थे कि नियोजित शिक्षकों का भगवान भी आ जाएं तो कुछ नहीं होगा, लेकिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंध सरकार ने सभी को राजकीय कर्मचारी का दर्जा दिया है। ऐसा करने वाला बिहार देश का पहला राज्य है। किसी को दिखे या न दिखे इससे फर्क नहीं पड़ता।

Related posts

रफ़्तार का कहर !… मधुबनी में सड़क दुघर्टना में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल…

Bihar Now

Breaking : सहरसा में बेखौफ अपराधी…ससुराल से घर जाने के दौरान स्कूल संचालक की गोली मारकर हत्या… “सिंघम” के क्षेत्र में हत्या से सनसनी ! …

Bihar Now

बिहार में नई सरकार, फिर भी अपराधियों की बहार ?… मुजफ्फरपुर में बच्चे का अपहरण, फिरौती की मांग… पुलिस का दावा – जल्द करेंगे बच्चे की सकुशल बरामदगी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो