Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

इंतजार करते रहे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, हाथ जोड़कर बिना कुछ बोले निकल गए सीएम नीतीश … कैबिनेट की बैठक सिर्फ 15 मिनट में खत्म, कयासों का बाजार गर्म…

इंतजार करते रहे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, हाथ जोड़कर बिना कुछ बोले निकल गए सीएम नीतीश … कैबिनेट की बैठक सिर्फ 15 मिनट में खत्म, कयासों का बाजार गर्म ….

बड़ी खबर पटना से है जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कई तरहों की सियासी कयासों के बीच कैबिनेट बैठक चर्चा का विषय बन गया है …नीतीश कैबिनेट की बैठक गुरुवार को महज 15 मिनट में खत्म हो गई… कैबिनेट मीटिंग में तीन एजेंडा पर मुहर लगी है… गणतंत्र दिवस पर राज्य का अभिभाषण, बिहार सरकार का आम बजट 2024-25 और बजट 2023-24 का थर्ड सप्लीमेंट्री बजट को मंजूरी मिली है…

इधर, कैबिनेट की तस्वीर रूखापन भरा रहा। मात्र 15, मिनट में कैबिनेट खत्म कर दी गई। मंत्री और अफ़सर नाश्ता भी खत्म नहीं कर सके। कैबिनेट खत्म होते ही मंत्री भारी मन से बाहर निकले। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लिफ्ट से गए तो उपमुख्यमंत्री सचिवालय की सीढ़ी से नीचे उतरे।

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव लिफ्ट के बगल में सीएम नीतीश कुमार का इंतजार करते दिखे। उनके साथ मंत्री अशोक चौधरी भी पाए गए। सीएम नीतीश कुमार ने दोनों का हाथ जोड़कर अभिनंदन किए और बिना बोले आगे बढ़ गए।

नीतीश कैबिनेट की बैठक कैबिनेट हॉल में हुई, लेकिन इस बार मीडिया ब्रीफिंग रद्द कर दी गई है। हालांकि इसकी वजह नहीं बताई गई है। सरकार की तरफ से जारी पत्र में लिखा है कि अपरिहार्य कारणों से मीडिया ब्रीफिंग रद्द की जाती है।

Related posts

Easy Win Pokies In New Zealand

Bihar Now

बिहार में इमरजेंसी में आज से डायल करें 112… पुलिस, एंबुलेंस और फायर के लिए अब एक नंबर..सीएम नीतीश कुमार ने किया शुभारंभ…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो