इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है बेगूसराय से जहां दबंग कितने बेखौफ हैं इसकी एक और बानगी देखने को मिली है..नगर निगम कार्यालय परिसर में अपराधियों ने पुलिस जवान समेत एक युवक को गोली मार दी…घायल को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है… र्ती्नगर निगम टेंडर के दौरान अपराधियों ने गोली चलाई है…,नब
जानकारी के मुताबिक,दिनदहाड़े अपराधियों ने शहर के सबसे अतिव्यस्त इलाके में जमकर फायरिंग की है…गोली लगने से दो युवक समेत एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की सूचना है…
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है… हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है…नगर थाना क्षेत्र के नगरपालिका चौक की घटना बताई जा रही है…
ये वारदात ने एक बार फिर पुलिस की मुस्तैदी के तमाम दावों को खोखला साबित करते हुए सवाल खड़े कर दिए हैं…
धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
