Bihar Now
BREAKING NEWS
Agency NewsHeadlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

राजनीतिक दलों के साथ चुनाव आयोग की बैठक खत्म, JDU ने ECI से कर दी ये बड़ी मांग

PATNA: लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की टीम तीन दिवसीय बिहार दौरे पर है। चुनाव आयोग की तरफ से मंगलवार को पटना में सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई गई। इस बैठक में विभिन्न दलों के शीर्ष नेता शामिल हुए और चुनाव आयोग को अपने सुझान दिए।

चुनाव आयोग की बैठक में जेडीयू की तरफ से मुंगेर सांसद और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा समेत अन्य नेता शामिल हुए। बैठक में जेडीयू की तरफ से ललन सिंह ने तीन चरण में लोकसभा का चुनाव कराए जाने की मांग की है और कहा है कि सात चरण में चुनाव होने से राजनीतिक दलों के साथ साथ पार्टियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ललन सिंह ने कहा कि जेडीयू की तरफ से चुनाव आयोग को मुख्य रूप से तीन सुझाव दिए गए हैं। बिहार में सात चरण में चुनाव होने से इलेक्शन लड़ने वाले उम्मीदवारों पर अधिक खर्च पड़ता है। लंबे समय तक उन्हें चुनाव प्रचार करना पड़ता है। उम्मीदवार के साथ साथ नेताओं को भी चुनाव प्रचार में गर्मी के दिनों में काफी परेशानी होती है, इसलिए अधिकतम तीन फेज में चुनाव कराए जाएं।

वहीं दूसरी तरफ आरजेडी के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने आज भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिलकर आगामी लोकसभा का चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वृषण पटेल‌, प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन एवं मुख्यालय प्रभारी महासचिव मुकुंद सिंह शामिल थे।

Related posts

तेजस्वी यादव पर “PK” का जोरदार हमला,कहा – तेजस्वी 9 वीं फेल नहीं, तो कैमरे पर बताए किस यूनिवर्सिटी से की PHD…

Bihar Now

बेगूसराय में भी लाठी के सहारे Lockdown, पुलिस के बल प्रयोग करने पर घर‌ में कैद हुए लोग…

Bihar Now

दूसरे दिन भी जारी रही डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो