Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

BJP के 195 उम्मीदवारों में बिहार से कोई नाम नहीं, क्या है वजह? जानिए कहां फंस रहा मामला

पटना: 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर अब कैंडिडेट के नाम सामने आने लगे हैं. शनिवार (02 मार्च) को बीजेपी ने पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है. इस लिस्ट में हैरान कर देने वाली बात है कि इसमें बिहार की एक सीट भी शामिल नहीं है. बीजेपी की पहली लिस्ट में पड़ोसी राज्य झारखंड, उत्तर प्रदेश और बंगाल तक की सीटें हैं लेकिन फिलहाल बिहार में मामला फंसा है. समझिए क्या वजह है.

दरअसल बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं. एनडीए में अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हो सका है. एनडीए गठबंधन में जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और लोजपा के दोनों गुट में किसे कितनी सीटें दी जाएंगी यह तय नहीं हुआ है. बीजेपी और जेडीयू कितनी-कितनी सीटों पर लड़ेगी यह भी देखना है. सीटों के बंटवारे के साथ सबसे बड़ी बात यह भी है कि कौन कहां से लड़ेगा. इस तरह के तमाम सवाल हैं जिसके चलते अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है और बीजेपी की ओर से जारी हुई पहली लिस्ट में बिहार से कोई नाम नहीं है.

कई सीटों पर पहले से हो रही दावेदारी

बता दें कि सीटों का बंटवारा भले न हुआ हो लेकिन पहले से ही कई नेता अपने-अपने दावे करते नजर आ रहे हैं. पशुपति पारस और जमुई से सांसद चिराग पासवान हाजीपुर पर दावा ठोक रहे हैं. जीतन राम मांझी गया सीट से दावा ठोक रहे हैं. उधर उपेंद्र कुशवाहा का मन है कि वह काराकाट सीट से लड़ें.

बिहार में पिछली बार के लोकसभा इलेक्शन की बात करें तो बीजेपी और जेडीयू ने 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ा था. बीजेपी सभी 17 सीट जीत गई थी. जेडीयू को 16 सीटों पर जीत मिली थी. इस बार एनडीए में छह दल हैं. ऐसे में सीटों के बंटवारे को लेकर मामला फंस रहा है. खबर है कि मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी की भी एनडीए में बातचीत चल रही है. इस तरह अगर दल बढ़े तो यह तय है कि बीजेपी और जेडीयू को अपनी सीटों के साथ समझौता करना पड़ सकता है.

Related posts

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो शातिर गिरफ्तार…

Bihar Now

मुजफ्फरपुर में छात्र की हत्या पर हंगामा,पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल…

Bihar Now

आपसी विवाद में जमकर गोलीबारी, एक बच्चे की मौत, पुलिस पर पथराव…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो