Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

कैमूर में अज्ञात बदमाशो ने एक युवक को मारी गोली,हालत गंभीर ,इलाज के बाद वाराणसी रेफर

अजीत कुमार , कैमूर

कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर के समीप बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी.घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल.इलाज के बाद घायल युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद चौरसिया के पुत्र सुधीर चौरसिया अपने साथी के साथ बाइक से गांव से कुछ दूरी पर डीजल लाने जा रहे थे तभी मुंह बांधे हुए बाइक सवार अज्ञात दो की संख्या में अपराधियों ने सुधीर चौरसिया के पैर में गोली मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया.

आनन फानन में सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस ने परिजनों की मदद से गोली लगने के बाद घायल युवक को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

कहते है थानेदार अवधेश कुमार
गोली मारने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है. जिसे गोली लगी है उसने भी नहीं देखा है. हम लोग मामले की जांच कर रहे हैं.

Related posts

फॉरेंसिक मेंसवेयर स्टोर के इंडोर्समेंट के दौरान भावुक हुईं अक्षरा सिंह, कहा – जनता के प्यार ने बनाया स्टार…

Bihar Now

नीतीश कुमार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर “PK” का तंज, कहा – मोदी के साथ थे तो मुंह नहीं खुला, महागठबंधन में जाते ही‌ फिर करने लगे मांग …

Bihar Now

रफ़्तार का कहर…बस की चपेट में आने से एक बच्ची सहित दो घायल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो