Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनमहाराष्ट्रमुंबईरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहॉलीवुड

लाइन में खड़ी कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, दमकल के सहारे बुझाया गया आग।

अजीत कुमार कैमूर, डेस्क

 

वियो कैमूर पंडित दीनदयाल गया रेलखंड मार्ग स्थित दुर्गावती रेलवे स्टेशन के अपलूप लाइन में खड़ी कोयला लोड एक मालगाड़ी के बोगी में आग लग गई जिसे समय रहते ही दमकल के सहारे आग पर काबू पा लिया गया। बता दें कि मालगाड़ी के बोगी में धुआं निकलने की सूचना वहां पर काम कर रहे कुछ मजदूरों ने स्टेशन प्रबंधक को दी। जिसके बाद स्टेशन प्रबंधक ने बिना देर किए आनन फानन में अग्नि शमन विभाग को फोन कर सूचना दिया। वहीं मोहनिया व दुर्गावती अग्नि शमन विभाग से कर्मियों ने दो बड़ी दमकल को लेकर दुर्गावती रेलवे स्टेशन पर पहुचे जिसके बाद रेल लाइन को बंद कर घंटो मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालाँकि आग लगने से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ हैं।

वही इस घटना के संबंध में दुर्गावती स्टेशन के प्रबंधक बबलू कुमार ने बताया कि दुर्गावती रेलवे स्टेशन के अप लूप में सुबह 7 बजे एक कोयला लोड मालगाड़ी खड़ी थी। जिसमें धुआं निकलने की सूचना यहां पर कुछ काम कर रहे मजदूरों ने मुझे दिया। जिसके बाद बिना देर किए इसकी सूचना मैने रेलवे के वरीय पदाधिकारी को देते हुए दमकल विभाग को दी। वहीं कुछ हीं देर बाद दो दमकल की गाडियां कर्मियों के द्वारा लाया गया जो समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। वहीं इस हादसे में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

Related posts

Breaking: बिहार में बढ़ाई गई लॉक डाउन की अवधि, सरकार ने जारी किए आदेश…

Bihar Now

साढ़े सात लाख की शराब के साथ दो पुलिसकर्मी व चार तस्कर गिरफ्तार ..

Bihar Now

दरभंगा के तमाम आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की हुई गोदभराई की रस्म…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो