Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

BJP विधायक के भतीजे की दिनदहाड़े हत्या, घर से थोड़ी दूर मारी गोली… मृतक मेयर शिवराज पासवान हत्याकांड का था आरोपी…

कटिहार में कोढ़ा से भाजपा विधायक कविता पासवान के भतीजे नीरज पासवान की हत्या हो गई है। गोली आंख और सीने में लगी है। बुधवार की सुबह दो बदमाशों ने नीरज को घर से कुछ दूरी पर ही गोली मार दी। इस मामले में लोगों ने दो बदमाशों को खदेड़ कर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

गोली लगने के बाद इलाज के लिए नीरज को आनन-फानन में कटिहार मेडिकल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना संग्राम चौक के पास की है।

मृतक नीरज पासवान की भी आपराधिक छवि थी और वह पूर्व मेयर शिवराज पासवान हत्याकांड में आरोपी था जो कि हाल ही में जेल से छूटकर बाहर निकाला था।

नीरज पासवान को नगर थाना क्षेत्र के संग्राम संघ चौक के ड्राइवर टोला के पास गोली मारी गई है। घर से ही निकलते ही पहले से घात लगाए शातिर अपराधी ने नीरज को गोली मारी है। गोली सीने और आंख में लगी।

Related posts

Breaking : पेड़ से टकराई एक अनियंत्रित पिकअप वैन, आधे दर्जन लोग चोटिल…

Bihar Now

I.N.D.I.A ने ली है सनातम धर्म को मिटाने की सुपारी, पटना से मुंबई तक व्याकुल होकर घूम रहे हैं… सुशील मोदी बोले- इंडिया माता की जय करें; जदयू-राजद ने बताया संविधान और वैज्ञानिकों का आपमान….

Bihar Now

I.N.D.I.A गठबंधन की दिल्ली में होने वाली कोर्डिनेशन कमिटी की बैठक में शामिल नहीं होंगे ललन सिंह…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो