Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

मोतिहारी में पत्नी समेत 3 बच्चियों की निर्मम हत्या,आरोपी पति फरार… इलाके में सनसनी…

मोतिहारी में एक महिला और 3 बच्चों समेत 4 की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई. हत्या इतनी बेरहमी से की गई कि सुनने वाले भी स्तब्ध हैं.

आरोप है कि महिला के पति ने अपने 3 बच्चों और पत्नी को चारा काटने वाले गंडसे से काटा डाला. इस मामले में मृतक महिला का पति फरार है इसलिए पुलिस को शक है कि वारदात के पीछे पति का ही हाथ है…

पारिवारिक कलह की बात भी सामने आ रही है. अगर ये सच है तो आरोपी कोई और नहीं बल्कि महिला का पति और बच्चों का पिता ही है. वारदात मोतिहारी के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बावरिया गांव की है. डीएसपी रंजन कुमार समेत कई थानों की पुलिस गांव में पहुंच चुकी है.

एक साथ एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या से पूरा इलाका स्तब्ध है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. मौके पर सभी सबूतों को पुलिस इकट्ठा कर रही है. प्रथम दृष्टया ये पूरा मामला पारिवारिक कलह का बताया जा रहा है. पुलिस की जांच जारी है.

Related posts

Newest Online Casinos New Zealand

Bihar Now

Breaking : लूटकांड के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, आरोपी को लगी गोली…

Bihar Now

आरजेडी ने दूसरे चरण के लिए 32 उम्मीदवारों को दिया टिकट… पढ़िए पूरी खबर..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो