Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्ररमतोराजनीतिराष्ट्रीय

पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, पूर्णिया से ही लड़ेंगे चुनाव… कांग्रेस के सिंबल पर 4 अप्रैल को करेंगे नामांकन… “सीमांचल में कांग्रेस का झंडा स्थापित करने का संकल्प”…

बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। महागठबंधन ने पप्पू यादव का पत्ता काट दिया है। पूर्णिया की सीट राजद के खाते में जाने से खफा पप्पू यादव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वे पूर्णिया से फ्रेंडली फाइट करेंगे।

हालांकि सीधे तौर पर पूर्णिया से चुनाव लड़ने के सवाल को पूरी तरह टाल गए। पप्पू यादव ने कहा कि उनका सपना बिहार के सभी 40 सीट पर कांग्रेस का झंडा बुलंद करना है और राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते देखना है। 4 अप्रैल को पप्पू पूर्णिया से कांग्रेस के सिंबल पर नामांकन करेंगे।

पप्पू यादव ने कहा कि मेरा संकल्प जनता की भावनाओं के साथ खड़े रहना। राहुल गांधी को इस देश का प्रधानमंत्री बनाना। दूसरा संकल्प है सीमांचल की जनता अपने कांग्रेस के झंडा से प्यार करती है और सीमांचल में कांग्रेस के झंडा को स्थापित करना मेरा पहला कर्तव्य है।

हर परिस्थिति में पूर्णिया में कांग्रेस की जीत होगी। कांग्रेस का झंडा ही पूर्णिया में रहेगा। मेरे जीवन के मरने-जीने का एक ही संकल्प है कि कांग्रेस के नेतृत्व में बिहार के 40 सीट खड़ा करना। इसलिए कांग्रेस के झंडा से ना मुझे कोई अलग कर सकता है और ना ही मैं अलग होऊंगा।

Related posts

बिहार के दो SSP समेत 5 आईपीएस होंगे सम्मानित, 7 अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक….

Bihar Now

सघन मिशन इंद्रधनुष टू तृतीय चक्र टीकाकरण का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ…

Bihar Now

पटना में मशहूर कारोबारी व BJP नेता गोपाल खेमका की हत्या, आधी रात को अपार्टमेंट के गेट पर गोली मारकर भागे बदमाश…7 साल पहले बेटा का हुआ था मर्डर, “सु”शासन‌ पर सबसे बड़ा सवाल ?..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो